पटनाः रात के वक्त टहलने निकली गर्भवती महिला को अगवा कर तीन युवकों ने किया गैंगरेप

पटना। बिहार की राजधानी पटना में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप किया गया है। पटना के बेउर थाना क्षेत्र की घटना है। बीते शनिवार की देर रात को घर के पास टहलने के लिए गर्भवती महिला निकली हुई थी। इसी दौरान बदमाशों ने उसको अगवा कर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया और फिर उसे बेहोशी की हालत में पटना जंक्शन के पास रेल लाइन पर छोड़कर आरोपित फरार हो गए। इसके बाद जब महिला को होश आया तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर जीआरपी मौके पर पहुंची।

patna misdeed with pregnant woman police arrested two accused

जीआरपी ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को महिला थाने ले जाया गया, जहां आरोपितों सहित उसे महिला थाना पुलिस को सौंप दिया गया। महिला थानाध्यक्ष किशोरी सहचरी की मानें तो तीन आरोपितों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में दो आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिनकी पहचान विशाल और अंकित के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपित सिपारा के निवासी हैं।

वहीं तीसरे आरोपित की खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद पुलिस ने उसका बयान भी दर्ज कर लिया है। 24 वर्षीय पीड़िता मूल रूप से लखीसराय की रहने वाली है। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई है। उसका पति पेट्रोलियम कंपनी में काम करता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात को महिला का पति काम पर गया था।

इस दौरान रात को 10 बजे महिला घर के बाहर टहलने के लिए निकली थी। तभी दो युवक पहुंच गए और उसके साथ बदतमीजी करने लगे। कुछ देर बाद आरोपितों ने मुंह दबाकर उसे उठा लिया और पास के खेत में ले गए। इस दौरान एक युवक ने फोन कर अपने साथी को भी बुला लिया। महिला ने जब रेप का विरोध किया तो उसके साथ मीरपीट भी की। इतने में तीसरा आरोपित भी घटनास्थल पर पहुंच गया और तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+