बिहार की राजधानी पटना में होटल के कमरे में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप
पटना। बिहार की राजधानी पटना में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। घटना शहर के दीघा थाना इलाके की है। 15 वर्षीय नाबालिग लड़की मां की डांट से नाराज हो गई और घर छोड़क एक परिचित युवक के साथ नहर रोड में दीघा-रूपसपुर स्थित एक होटल में रहने चली गई। आरोप है कि होटल में उसके साथ गैंगरेप किया गया। सूरज प्रसाद, कृष्णा प्रसाद और श्रवण कुमार ने नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

Recommended Video
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके शोर मचाने पर तीनों युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता घर पहुंची और घटना के बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद परिजन दीघा थाने पहुंचे। वहीं दीघा थाने की पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या मामले को सही पाते हुए गैंगरेप के मामले को महिला थाना को सौंप दिया। पीड़िता के बयान के आधार पर महिला थाना की पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।
आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए महिला थाना की पुलिस उनकी खोजबीन में लगी हुई है। बता दें कि घटना से एक दिन पूर्व जक्कनपुर थाना क्षेत्र में थाने के पूर्व ड्राइवर ने एक नाबालिग मंदबुद्धि बच्ची से रेप की घटना को अंजाम दिया गया था। बिहार की राजधानी पटना में लगातार महिलाओं के प्रति अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications