Bihar News: जाम में फंसा मुख्यमंत्री का काफिला, रॉन्ग साइड से निकलवाई गई CM Nitish की गाड़ी
Bihar CM Nitish Violated Traffic Rule: बिहार में ट्रैफिक नियम का पालन करना सिर्फ आम लोगों के लिए है। सरकार के मंत्री या अधिकारी के लिए यह क़ानून व्यवस्था मायने नहीं रखता है। धड़ल्ले से नियमों की धज्जियां उड़ाईं जाती हैं, लेकिन उनका चालान काटे तो कौन, साहब से डर जो लगता है, नौकरी ना चली जाए।
मधेपुरा डीएम की गाड़ी ने हाल ही में मौत का तांडव मचाया था, जब उनकी गाड़ी के दस्तावेज़ चेक किए गए तो पाल्यूशन फ़ेल था, इंश्योरेंस एक्सपायर था। गाड़ी ने कई लोगों को कुचल दिया लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ। डीएम जो थे, इसलिए कार्रवाई नहीं हुई।

डीएम के हौसले बुलंद क्यों ना हों, जब 'सरकार' खुलेआम ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो सरकारी कर्मचारी क्यों ने करे। वहीं अब सीएम नीतीश कुमार के काफिले द्वारा ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सरकार की किरकिरी हो रही है। दरअसल गुरुवार को बिहार के मुखिया सीएम नीतीश कुमार अचान सुबह में जदयू कार्यालय पहुंच गए।
जदयू दफ्तर में करीब 10 मिनट तक वक्त बिताया और फिर वापस निकले। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला राजधानी पटना की जाम में फंस गया। फिर क्या था, उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों ने आत देखा ना ताव, सीएम नीतीश कुमार की गाड़ी को रॉन्ग साइड निकालते हुए जाम से बाहर निदात दिला दिया।
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नहीं किया गया हो। इससे पहले भी कई बार नियमों का ताक पर रखा गया है। इसी साल सितंबर महीने में सीएम नीतीश कुमार के काफिले के काफी देर तक ट्रैफिक को रोककर रखा गया था।
सीएम के काफिले की वजह से रोकी गई ट्रैफिक की वजह से एक एम्बुलेंस फंस गई थी। जिसमे बेहोशी की हालत में एक बच्चे को अस्पताल ले जाया रहा था। इससे पहले भी सीएम के काफिले के चक्कर में ट्रैफिक को घंटों को रोका जा चुका है। मीडिया में बात आने के बाद सरकार की भारी फज़ीहत हुई थी।
अब सीएम की गाड़ी को रॉन्ग साइड से निकालने पर भी लोगों में नाराज़गी है। उनका कहना है कि डीएम की गाड़ी के दस्तावेज़ फेल रहते हैं, उससे मौत होती है कोई कार्रवाई नही होती है। सीएम का काफिला रॉन्ग साइड से निकलता है। यह लोग नियम तोड़ते हैं तो कोई कार्रवाई नहीं। वहीं आम आदमी ऐसा कुछ कर दे जुर्माना लगा-लगा कर जान ले ली जाती है।












Click it and Unblock the Notifications