पटना में JDU ने लगाया नीतीश कुमार का पोस्टर, 'टाइगर जिन्दा है' लिख कर किसे दिया क्या मैसेज?

Nitish Kumar Poster: NDA की संसदीय दल की बैठक आज दिल्ली में हुई और इसी बीच बिहार की राजधानी पटना में लगा एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस बार क लोकसभा चुनाव में बीजेपी बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे रह गई। इस वजह से नरेंद्र मोदी को सरकार बनाने के लिए एनडीए के सहयोगी दलों पर निर्भर होना पड़ा।

टीडीपी (16), जेडीयू (12) और शिव सेना (7) को मिला कर एनडीए बहुमत का आंकड़ा पार कर पाई। ऐसे में चर्चा थी कि टीडीपी और जेडीयू पाला बदल कर वापस विपक्षी गठबंधन में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए आज एनडीए ने सर्वसहमति से नरेंद्र मोदी को अपना संसदीय दल का नेता चुन लिया है।

Nitish Kumar Poster

इन राजनीतिक गतिविधियों के बीच पटना के मौर्या लोक के पास नीतीश कुमार का एक पोस्टर लगाया गया है। इसमें नीतीश कुमार के साथ पोस्टर में टाइगर (बाघ) की तसवीरें हैं और पोस्टर पर लिखा गया है, 'टाइगर जिन्दा है' ।

पटना कोतवाली थाना के पास इस पोस्टर को जेडीयू नेता सोना सिंह ने लगवाया है। इस पोस्टर में नीतीश कुमार को दो टाइगर के बीच दिखाया गया है। यह पोस्टर तब लगवाया गया है जब नीतीश कुमार दिल्ली में नरेंद्र मोदी के साथ मीटिंग में हैं।

इस पोस्टर के वायरल होने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि इसके जरिए किसे मैसेज देने की कोशिश की जा रही है? जैसा की आप जानते हैं, लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से नीतीश कुमार एनडीए में 'किंगमेकर' की भूमिका में हैं। बीजेपी और जेडीयू दोनों ही पार्टियों ने इस बार के लोकसभा चुनाव में बिहार में 12-12 सीटें जीती हैं। जेडीयू ने 16 और बीजेपी ने 17 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। इस चुनाव में सबसे अधिक सीटों का नुकसान बीजेपी को हुआ है।

लोकसभा चुनाव से पहले ऐसा कहा जा रहा था कि नीतीश कुमार का राजनीतिक वर्चस्व खत्म हो गया है। लेकिन चुनावी नतीजों ने इसे गलत साबित कर दिया। नीतीश कुमार इस बार केंद्र सरकार के गठन में किंगमेकर की भूमिका में आ गए हैं। ऐसे में ये चर्चा तेज है कि उन्होंने भाजपा के आगे समर्थन के बदले कुछ महत्वपूर्ण मांग रखी है।

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार जेडीयू ने बीजेपी के आगे जो शर्तें रखी हैं उनमें कुछ महत्वपूर्ण मंत्रालय शामिल हैं। मिली जानकारी एक अनुसार जेडीयू ने मोदी सरकार में रेल मंत्रालय की मांग के साथ-साथ विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की भी शर्त रखी है।

जेडीयू के कई नेताओं ने मीडिया के माध्यम से अपनी मांग रख दी है। विशेष राज्य का दर्जा जेडीयू की पुरानी मांग है जिसे मोदी सरकार अबतक टालती आई है। इस बार जेडीयू के नेता इस मांग को पूरा करवा लेना चाहते हैं। सियासी गलियारे में नीतीश कुमार के 'टाइगर जिंदा है' वाले पोस्टर को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+