'क्या यहां भी बुलडोजर चलने लगा'? अवैध कार्रवाई पर हाईकोर्ट के जज ने सुनाई खरी-खरी

बिहार पुलिस ने एक शख्स का घर अवैध रूप से गिरा दिया। जिस पर जस्टिस संदीप कुमार ने सवाल उठाए। इस कार्यवाही के वीडियो को कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास ने शेयर किया है।

bulldozer

बीजेपी शासित राज्यों में जमकर बुलडोजर चल रहा। पार्टी का दावा है कि ये कार्रवाई अपराधियों, भू-माफियाओं और अराजक तत्वों पर की जा रही। हालांकि विपक्षी दल लगातार इस पर सवाल उठा रहे। इसी तरह का एक मामला बिहार से भी सामने आया, जहां पुलिस ने एक शख्स के घर पर बुलडोजर चलवा दिया, लेकिन जब मामला हाईकोर्ट पहुंचा तो जज साहब ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। जिसका वीडियो वायरल हो रहा और विपक्षी दल इसको लेकर बीजेपी पर तंज कस रहे हैं।

दरअसल पटना के अगमकुंआ थाना क्षेत्र में एक घर को अवैध अतिक्रमण बताकर गिरा दिया गया। इसके बाद घर के मालिक ने पटना हाईकोर्ट में इंसाफ की गुहार लगाई। जस्टिस संदीप कुमार की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान पाया कि ये घर अवैध तरीके से गिराया गया और इसमें नियमों का पालन भी नहीं हुआ। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस भू-माफिया के साथ मिली हुई है। इसी वजह से उसने ये कार्रवाई की। जब उसने आवाज उठाई तो उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दायर कर दिया गया।

जस्टिस संदीप कुमार ने पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा कि क्या यहां भी बुलडोजर चलेगा? पुलिस थाने में पैसा दे कर मनमाने काम करवाए जा सकते हैं, सारी ताकत पुलिस को मिल गई है क्या? सिविल कोर्ट को बंद कर दीजिए। आपकी समस्या है तो चले जाइए थाने और पैसा देकर घर तुड़वा दीजिए। अभी हम ऑर्डर लिखवाएंगे देखिए तो। जस्टिस संदीप ने साफ कहा कि अगर मामला सही निकला तो मैं पुलिसवालों से पांच-पांच लाख का मुआवजा दिलवाऊंगा। ये सब अपनी जेब से पैसा देंगे। इसके अलावा याचिकाकर्ता पर जो केस दर्ज है, उस मामले में गिरफ्तारी पर भी रोक लगा दी गई।

कांग्रेस नेता ने शेयर किया वीडियो
कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास ने ये वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इसके साथ लिखा कि ये जज साहब को सलाम। बुलडोजर बाबा को ये वीडियो दिखाया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+