Patna Encounter: दिनदहाड़े गोलीबारी से थर्राया पटना का ये इलाका, 4 आरोपी गिरफ्तार
Patna Encounter: बिहार की राजधानी पटना में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई।चार अपराधियों ने एक घर के बाहर फायरिंग की। फायरिंग के बाद सभी अपराधी पास के ही एक घर में छिप गए। जिसके बाद बिहार पुलिस के कमांडो ने इलाके को घेर कर चारों को गिरफ्तार कर लिया।

पटना पुलिस ने बताया कि, फोर्स ने पूरी बिल्डिंग को चारों तरफ से घेर लिया है। अपराधियों से सरेंडर करने की अपील की। जब अपराधियों ने सरेंडर नहीं किया तो पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। पटना एसएसपी समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। घटना के बाद से ही एसटीएफ की टीम पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
ये भी पढ़ें Delhi News: क्या मनीष सिसोदिया ने TV, साउंड सिस्टम, सोफा की चोरी की? BJP विधायक के आरोप में कितनी सच्चाई
4 आरोपी गिरफ्तार
घटना पर जानकारी देते हुए पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा, "चार राउंड फायरिंग हुई... घटना में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है... घटना में कोई घायल नहीं हुआ... इमारत के अंदर मौजूद सभी नागरिक सुरक्षित हैं... हम फरार हुए कुछ गुंडों का भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं... स्थिति सामान्य है... हम अन्य आरोपियों की तलाश के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं... हमें धर्मेंद्र नहीं मिला है।"
गोलीबारी की घटना पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, "राज्य में अपराध दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं. हम कई बार कह चुके हैं कि बिहार में एक भी दिन ऐसा नहीं है जब दो सौ से ज़्यादा राउंड गोलियां न चलती हों. ऐसा हर दिन होता है. पटना में हर जगह अपहरण हो रहा है. आप इसे कई जगहों पर देख सकते हैं. पुलिस हिरासत में लोगों को प्रताड़ित किया जाता है. वे हिरासत में मर जाते हैं और कोई जवाब नहीं देता. मुख्यमंत्री को इससे कोई लेना-देना नहीं है...अगर वे अपने अधिकारियों के कहे अनुसार चलें।"












Click it and Unblock the Notifications