Delhi News: क्या मनीष सिसोदिया ने TV, साउंड सिस्टम, सोफा की चोरी की? BJP विधायक के आरोप में कितनी सच्चाई
Delhi News: दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए। जिसमें पिछले 11 सालों से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) की करारी हार हुई। वहीं बीजेपी 27 सालों के बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की।
एक तरह जहां दिल्ली में नए सीएम को लेकर हलचल तेज है दूसरी ओर बीजेपी विधायक ने पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर चोरी का गंभीर आरोप लगाए हैं।

विधायक ऑफिस का Video दिखा लगाए आरोप
पटपड़गंज से विधायक चुने गए बीजेपी नेता रविंदर सिंह नेगी ने विधायक कार्यालय से फर्नीचर, TV सहित कई और दूसरी चीज को वहां से उठाकर ले जाने का आरोप लगाया। उन्होंने विधायक कार्यालय पहुंच कर वीडियो बनाया।
वीडियो में उन्होंने दिखाया कि पटपड़गंज के विधायक मनीष सिसोदिया सरकार द्वरा खरीदे गए सभी समान को उठा कर अपने घर ले गए हैं।
'250 कुर्सियां, टीवी, साउंड सिस्टम, सोफा....'
वहीं उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 12 साल तक इस कार्यालय में काम किया, जिसे पीडब्ल्यूडी ने बनाया था। यहां अलग-अलग विभागों की ओर से कई तरह के फर्नीचर और दूसरी चीजें मुहैया कराई गई थीं।'
'लेकिन जब पीडब्ल्यूडी ने इसे मुझे सौंपा तो करीब 250 कुर्सियां, टीवी, साउंड सिस्टम, सोफा, टेबल और एसी गायब थे...यहां तक कि वे दरवाजे और पंखे भी अपने साथ ले गए।'
मनीष सिसोदिया के खिलाफ शिकायत दर्ज
उन्होंने आगे बताया कि, यह सब सरकार की संपत्ति थी। उनका कर्तव्य था कि वे सारी चीजें यहीं छोड़ जाते। यह एक सरकारी कार्यालय था, लेकिन इसका इस्तेमाल चुनावी उद्देश्यों के लिए किया जाता था। चुनाव के दौरान यहां बैठकें होती थीं। हमने इसकी शिकायत की, लेकिन ये लोग संविधान का पालन नहीं करते।
ये भी पढ़ें Delhi CM Oath Ceremony: जहां होगा नए सीएम का शपथ ग्रहण, उस 'रामलीला मैदान' की क्या है कहानी?
मनीष सिसोदिया ने साधी चुप्पी
वहीं इस मामले पर अभी तक मनीष सिसोदिया की ओर से कोई भी जवाब नहीं आया है। अह देखना होगा कि इस मामले पर मनीष सिसोदिया क्या जवाब देते हैं।
ये भी पढ़ें UP Politics: कांग्रेस पर गुस्से से लाल हुई मायावती, जानिए क्या है पूरा मामला
बता दें कि मनीष सिसोदिया पिछले तीन बार से पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। लेकिन इस बार वे जंगपुरा से चुनाव लड़ा था वहां से उनको हार का सामना करना पड़ा। वहीं पटपड़गंज से बीजेपी उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी ने AAP प्रत्याशी और वायरल शिक्षक अवध ओझा को हराया है।












Click it and Unblock the Notifications