बिहारः तीन दिन पहले दो मासूमों का किया था अपहरण, सौतेले भाइयों ने मार डाला

पटना। बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर के नेउरा थाना क्षेत्र के मखदुमपुर से तीन दिन पहले अपह्रत मासूम भाइयों की निर्ममता से हत्या कर दी गई। अनीश और शिवम का तीन दिन पहले अपहरण किया गया था। अपहरण और हत्या का आरोप दोनों मासूमों के सौतेले भाई सौरभ और गुलशन पर लगा है। पुलिस ने इस मामले में दोनों अपहरणकर्ताओं के साथ साजिश रचने वाली सौतेली मां को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

patna double murder of two brother police arrested accused

बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं ने अपहरण के बाद ही दोनों की हत्या कर एक के शव को बोरी में डालकर पुनपुन नदी के पास सोन केनाल में फेंक दिया। जबकि दूसरे मासूम के शव को जानीपुर थाना क्षेत्र के धराई चक में सड़क किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद करने के बाद दानापुर अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

दोनों शवों की बरामदगी अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद हुई। पुलिस के मुताबिक विनोद सिंह ने दो शादी की थी, दोनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद हुआ है। पुलिस ने मासूम भाइयों की हत्या में शामिल विनोद कुमार की पहली पत्नी सुनीता देवी और उसके दो बेटों सौरभ कुमार, गुलशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

जबकि अन्य सहयोगियों की तलाश में जुची हुई है। हत्या की सूचना मिलते ही मृतक बच्चों के घर में मातम पसर गया। मृतकों के पिता विनोद ने बताया कि हमारी पहली पत्नी और उसके बेटों के साथ मिलकर गांव के हरेन्द्र सिंह ने दोनों मासूम बेटों की हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+