पटनाः पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प, सीओ सहित 25 जवान घायल

पटना। बिहार की रजधानी पटना के धनरुआ थानाक्षेत्र के मड़ियावा गांव में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच जमकर हिंसक झड़प हुई। इस झड़प में सर्किल इंस्पेक्टर राम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चुनाव प्रचार को लेकर हुए विवाद में पुलिस और स्थानीय लोग आमने-सामने हो गए। इसके बाद मौके पर जमकर झड़प हो गई। घटना में गोली चलने की भी बात सामने आ रही है। लेकिन आधिकारिक तौप पर पुष्टि नहीं हो पाई है।

patna clash between people and police 25 policeman injured

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस को लोगों ने घेर लिया है। पुलिस की फायरिंग के बाद स्थानीय लोगों ने भी फायरिंग की है। इस फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगने की सूचना है। इनमें से दो घायलों को पीएमसीएच भेजा गया है। इस बीच मौके के लिए सिटी एसपी ईस्ट और एसडीओ रवाना हो गये हैं। दरअसल, चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भी प्रचार किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस प्रचार रोकने के लिए गई थी। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की टीम को घेर लिया।

भीड़ से खुद को बचाने के लिएपुलिस ने फायरिंग की। इस झड़प में इंस्पेक्टर राम कुमार प्रसाद के साथ लगभग 25 से अधिक पुलिस के जवानों के घायल होने की सूचना है। इसके अलावा तीन ग्रामीणों को गोली लगी है। ग्रामीणों के अनुसार गोली लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत की भी सूचना है। झड़प के बाद गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दी गई है। कई थानों के थानेदार पुलिस बल के साथ मौके पर कैंप कर रहे हैं। वरीय पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद हैं।

दरअसल,धनरुआ थाना क्षेत्र के मोरियावां गांव में मुखिया पद का एक उम्मीदवार प्रचार का समय (शाम 5 बजे) खत्म होने के बाद भी इलाके में प्रचार कर रहा था। इसकी जानकारी जब धनरुआ थाना पुलिस को हुई तो वो प्रचार रोकने के लिए पहुंच गई। उस वक्त पुलिस टीम की संख्या काफी कम थी।

आरोप है कि मुखिया पद के उम्मीदवार और उसके बेटे ने अपने समर्थकों को भड़काया। इसके बाद समर्थकों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। उस वक्त किसी तरह जान बचाकर टीम वापस थाना आ गई। फिर सीनियर अधिकारियों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद काफी संख्या में पुलिस फोर्स वहां कार्रवाई करने पहुंची। इसे देखकर ग्रामीण भड़क गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+