पटनाः प्रेमिका के चले जाने पर प्रेमी ने उसके भाई का किया अपहरण फिर शुरू हुआ हंगामा

Crime In Patna पटना। बिहार की राजधानी पटना में एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक युवक ने प्रेमिका के भाई को बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया। युवक जिस लड़की से प्रेम करता ता उसके घर वालों को इस बात की जानकारी हो गई थी। इसके बाद लड़की को आरा से कहीं और भेज दिया गया। प्रेमी विनय लड़की के घरवालों की इस हरकत से काफी खफा था। फिर उसने एक खौफनाक साजिश रची।

patna boyfriend did kidnapping of girlfriend brother on pistol

प्रेमी ने प्रेमिका के भाई के अपने पास बुलाया और फिर उसे पिस्टल पर कवर करते हुए बाइक चलाने को मजबूर कर दिया। विनय उसे जबरन पटना लेकर चला गया। जब आरा में युवती के घर वालों को इस बात की जानकारी मिली तब उन्होंने तुरंत भोजपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी। भोजपुर पुलिस की सूचना पर पटना पुलिस ने विनय और युवती के भाई को पटनाा जंक्शन के पास से पकड़ लिया।

जब दोनों से पूछताछ हुई तब लड़की का भाई जोर-जोर से रोने लगा। उसने पुलिस को घटना के बारे में बताया कि कैसे विनय उसे पटना लेकर आया है। पटना लाने के बाद प्रेमी युवती के भाई को अपनी बहन को पटना बुलाने के लिए दबाव डाल रहा था।

बाद में लड़की के घर वालें भी पहुंच गए और उनकी शिकायत व लड़की के भाई के फर्द बयान के आधार पर कोतवाली थाने में विनय सिन्हा के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अपहरण का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपित प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+