VIDEO: बिहार में भयंकर आंधी-तूफान से 17 लोगों की मौत के बाद आज भी हाई अलर्ट जारी

पटना। सोमवार को आई तेज आंधी और बारिश ने सूबे में भारी तबाही मचाई। बिहार के लगभग सभी इलाकों में तबाही हुई है और लोगों को भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। मौसम की इस मार से जान-माल की काफी क्षति हुई है। राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 17 लोगों की मौत की सूचना आई है और कई लोग घायल भी हुए है। आंधी-पानी ने आम, लीची, दलहन और सब्जियों की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। कई जगहों पर सड़कों पर पेड़ गिर जाने से आवागमन घंटों बाधित रहा। बिजली भी काफी देर तक गुल रही। राज्य के विभिन्न इलाकों में जो मौतें हुईं वो पेड़ या दीवार गिरने और वज्रपात के कारण हुईं।

patna bihar 17 died in lethal storm high alert is on

सबसे जादा तबाही औरंगाबाद में हुई है जहां पांच लोगों की मौत की सूचना है। गया और कटिहार में भी चार लोगों की मौत वज्रपात के कारण हो गई। सोमवार की शाम बिहार की कई हिस्सों में आई तेज आंधी-तूफान के दौरान रिमझिम बारिश हुई। इस दौरान वज्रपात होने से पूबरे बिहार में 17 लोगों की मौत हो गई। औरंगाबाद में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। रफीगंज से मिली जानकारी के अनुसार पौथु थाना क्षेत्र के पोखर बिगहा गांव में वज्रपात से 33 वर्षीय संगीता देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

गया से मिली जानकारी के अनुसार आंधी और तूफान से भारी क्षति हुई है, खिजरसराय में अलग-अलग घटनाओं में 4 की मौत जिसमे 2 महिला और 2 बच्चे शामिल हैं और 4 लोगों के घायल होने की भी होने की सूचना है। वहीं नवादा और मुंगेर वज्रपात में दो-दो लोगों की मौत हो गई। मुंगेर में दो बच्चे की मौत हो गई। मुंगेर से आई खबर के अनुसार आंधी में आम चुनने के दौरान हुए वज्रपात में चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हूँ गएं थे जिन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया था जिसमें से दो बच्चों की मौत भागलपुर जाने के करम में हो गई। असरगंज थाना क्षेत्र के सती स्थान गांव की घटना बताई जाती है।

वहीं रोहतास में भी वज्रपात से एक मौत हो गई है। नालंदा जिला से आई खबर के मुताबिक राजगीर का मलमास मेला आंधी और तूफ़ान भारी बारिश में तहस नहस हो गया। वहीं राजगीर बाजार में तेज आंधी से गिरे पेड़ के चपेट में आया एक ही परिवार के पांच लोग घयल हो गए हैं जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। बेगुसराय में ठनका गिरने से दो घरों में आग लग गई। दोनों घर जलकर राख हो गए। हजारों का नुकसान हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+