डांट खाने के बाद लालू के बचाव में उतरा राजद कुनबा, सुशील मोदी पर लगाए 'बेनामी संपत्ति' के आरोप

'सुशील मोदी अपनी संपत्ति के बारे में ये बताएं कि पटना के राजेंद्र नगर में जो घर है और गुड़गांव में जो उनकी प्रॉपर्टी है वो किसकी है? स्फटिक कंपनी का मालिक कौन है?'

पटना। यूं तो राजनीति में हार-जीत, आरोप-प्रत्यारोप का दौर हमेशा से चलता आ रहा है। एक नेता दूसरे नेता को नीचा दिखाने के लिए हर संभव प्रयास में लगे रहते हैं। लेकिन बिहार की राजनीति में घोटालों की बाढ़ सी आ गई है। विपक्षी पार्टी ने भी सरकार में शामिल राजद सुप्रीमो के परिवार पर कई तरह के घोटालों का आरोप लगाया है।

डांट खाने के बाद लालू के बचाव में उतरा राजद कुनबा, सुशील मोदी पर लगाए 'बेनामी संपत्ति' के आरोप
डांट खाने के बाद लालू के बचाव में उतरा राजद कुनबा, सुशील मोदी पर लगाए 'बेनामी संपत्ति' के आरोप

विपक्षी पार्टी के इस आरोप से परेशान होकर पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने नेताओं के साथ एक मीटिंग कर सुशील मोदी पर हमला करने की बात कही थी। फिर क्या था सुप्रिमो का आदेश मिलते ही पार्टी के नेता सुशील मोदी पर हमला बोलने के लिए मुद्दा ढूढंने लगे और उनके ऊपर पलटवार करते हुए सारे आरोपों को मनगढंत और झूठा बताया। साथ ही उन्होंने सुशील मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो खुद बेनामी संपत्ति के मालिक हैं।

डांट खाने के बाद लालू के बचाव में उतरा राजद कुनबा, सुशील मोदी पर लगाए 'बेनामी संपत्ति' के आरोप

आपको बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुशील मोदी पर कई आरोप लगाए और कहा कि वो खुद भ्रष्टाचारी और बेनामी संपत्ति के मालिक हैं। दूसरों के खिलाफ झूठे और मनगढंत आरोप लगाने के बाद भी उन्होंने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि 'हमारी सूचना को गलत तरीके से जानता और मीडिया के सामने पेश किया गया है। इस आरोप को लेकर हम लोग उन्हें खुली चुनौती देते हुए बहस करने का निमंत्रण देते हैं। हम हर जगह उनसे बहस करने को तैयार हैं चाहे वो भाजपा कार्यालय हो या पटना का गांधी मैदान।'

इसके बाद उन्होंने कहा कि 'हकीकत तो ये है कि खुद सुशील मोदी बेनामी संपत्ति के मालिक हैं और उनके खिलाफ कई तरह के आरोप लगाए जा चुके हैं। सुशील मोदी अपनी संपत्ति के बारे में ये बताएं कि पटना के राजेंद्र नगर में जो घर है और गुड़गांव में जो उनकी प्रॉपर्टी है वो किसकी है? स्फटिक कंपनी का मालिक कौन है?'

डांट खाने के बाद लालू के बचाव में उतरा राजद कुनबा, सुशील मोदी पर लगाए 'बेनामी संपत्ति' के आरोप

'मैं देश के प्रधानमंत्री से ये मांग करता हूं कि बेनामी संपत्ति पर कठोर से कठोर कानून बनाया जाए और इसके खिलाफ दोषी को कड़ी सजा का प्रावधान किया जाए, इस कानून के तहत सबसे पहले सुशील मोदी और भाजपा नेताओं की संपत्ति की जांच हो और उनकी संपत्ति जब्त की जाए। साथ ही राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने सुशील मोदी के द्वारा लगाए गए आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि पहले सुशील कुमार मोदी सही जानकारी जुटाएं, फिर किसी के ऊपर आरोप लगाएं।

जिस पैसा और संपत्ति के बारे में बात की जा रही है वो तेजस्वी यादव ने क्रिकेट से कमाया है। वहीं सीएम आवास के पता का गलत इस्तेमाल करने को लेकर उन्होंने कहा कि जब सीएम आवास के पता का इस्तेमाल किया गया था तब बिहार की मुख्यमंत्री राबड़ी देवी थीं। आपको बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने ऊपर लग रहे आरोप से परेशान होकर पार्टी प्रवक्ताओं की जमकर क्लास ली और उन्हें सुशील मोदी पर अटैक करने का आदेश दिया था। इसी आदेश का असर देखने को मिला जहां राजद नेता ने सुशील मोदी पर बेनामी संपत्ति का आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+