Bihar: पटना एयरपोर्ट पर बम की धमकी निकली फर्जी, शराब के नशे में युवक ने किया था कॉल, पकड़ा गया
बिहार की राजधानी पटना के एयरपोर्ट पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

Patna Airport: राजधानी पटना के एयरपोर्ट को बम से उड़ाने का धमकीभरा कॉल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पटना के लोकनायक जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने का धमकी दी गई, जिसके तुरंत बाद बॉम्ब स्क्वाड ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
बम डिस्पोजल स्क्वायड पूरे एयरपोर्ट की स्कैनिंग की, साथ ही एयरपोर्ट पर आने-जाने वालों की गहन जांच की गई। कई घंटों के सर्च ऑपरेशन के बाद बम निरोधक दस्ते को कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली।
जिसके बाद SP विनय तिवारी, समस्तीपुर ने बताया कि दरभंगा और पटना एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने वाले सुधांशु शेखर उर्फ मुकुंद को नगर थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी जब्त कर लिया है। प्राथमिक जांच में आरोपी मानसिक रोगी व शराब का आदी लग रहा है। गिरफ्तार किए जाने के बाद भी वह नशे में था।
पुलिस हिरासत में फोन करने वाला
इससे पहले एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि समस्तीपुर पुलिस ने फोन करने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि व्यक्ति शराब के नशे में था और उसी दौरान उसने कॉल किया था। बाकि विस्तृत पूछताछ की जा रही है। जिस फोन से कॉल किया गया था वो रिकवर कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया में यही लग रहा कि ये फर्जी कॉल था।
#WATCH | Search operation underway by bomb squad team at Bihar's Patna airport after a bomb threat call was received here. pic.twitter.com/HajtWw96L5
— ANI (@ANI) April 12, 2023
दिल्ली में स्कूल को धमकी
बता दें कि इससे पहले आज सुबह 10.50 बजे दिल्ली की इंडियन स्कूल को ई-मेल पहुंचा, जिसमें स्कूल को बम की धमकी मिली दी गई है। स्कूल को खाली करवारकर स्वाट टीम और बम निरोधक दस्तने पूरे परिसर की जांच की। जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
फ्लाइट में बम होने का दावा
Recommended Video
इससे पहले पटना एयरपोर्ट पर पिछले साल जुलाई में इंडिगो की फ्लाइट में पैसेंजर ने बम होने का दावा किया था। जिसके बाद फ्लाइट को उड़ने से रोकते हुए गहन तलाशी ली गई थी, जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।












Click it and Unblock the Notifications