पटनाः कोविड वार्ड में महिला मरीज ने पति के साथ मनाया वेडिंग एनिवर्सरी, डॉक्टर्स भी रहे मौजूद
पटना। कोरोना काल में हमने और आपने कई ऐसी घटनाओं के बारे में सुना जिसने हम सभी को झकझोर कर रख दिया। हालांकि इस दौरान कई सकारात्मक घटनाएं भी सामने आईं। ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना के एस्म अस्पताल का है, जहां कोरोना संक्रमित होने के चलते अस्पताल में भर्ती महिला की शादी की सालगिरह मनाई गई। महिला मरीज एम्स के कोविड वार्ड में भर्ती है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला ने आज यानी कि मंगलवार को अपवी शादी की सालगिरह होने की बात एम्स में इलाज कर रहे डॉक्टर को बताई थी और इसे मनाने की इच्छा भी जताई थी। डॉक्टरों की टीम ने उसकी बात को माना और फिर केक मंगाया गया। साथ ही महिला के पति को पीपीई किट पहनाकर वार्ड में बुलाया गया और फिर उसके बाद महिला को ऑक्सीजन लगे हुए हालात में उसके बेड पर ही केक रखा गया।
फिर पति और पत्नी ने साथ मिलकर केक काटा। उनके केक काटने पर उन्हें एम्स की मेडिकल स्चाफ ने बधाईयां दीं। बता दें कि कोरोना काल में कई ऐसी खबरें वायरल हुईं। वहीं हॉस्पिटल द्वारा महिला की वेडिंग एनिवर्सरी मनाने की चर्चा सोशल मीडिया पर भी काफी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications