बिहारः 13 विश्वविद्यालयों में खाली है 4638 असिस्टेंट प्रोफेसर की सीट, बहुत जल्द आने वाली है भर्ती
पटना। बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के अभ्यर्थियों का इंतजार अब बहुत जल्द खत्म होने वाला है। प्रदेश में काफी लंबे समय से विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के खाले पड़े पदों को जल्द ही भरा जाएगा। बता दें कि राज्य के 13 विश्वविद्यालयों में कुल 52 अलग-अलग विषयों के 4638 खाली पदों पर सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति को लेकर शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय सेवा आयोग को सिफारिश भेज दी है। आचार संहिता से पहले निर्देश मिलने के बाद आयोज जल्द ही खाली पदों को लेकर विज्ञापन जारी करेगा। इसके बाद अभ्यर्थी विषय के अनुसार आवेदन कर सकेंगे।

राजभवन के निर्देश के मुताबिक मनोविज्ञान में सबसे अधिक 424 पद खाली हैं। जबकि अर्थशास्त्र में 368 पद, इतिहास में 316 पद, हिन्दी में 292 पद, अंग्रेजी में 253 पद जबकि भूगोल में 142 पद खाली हैं। बता दें कि शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही लंबित फाइलों का निपटारा कर माध्यमिक निदेश के जरिये राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग को अधियाचना भेज दी है।
वहीं आयोग के चेयरमैन डॉ. राजवर्धन आजाद ने अधियाचना मिलने की पुष्टि की है। बता दें कि आयोग काफी लंबे समय से इंतजार कर रहा था कि विज्ञापन निकाला जाए। इसलिए उम्मीद है कि इस माह के आखिरी सप्ताह तक विज्ञापन निकाल दिया जाएगा।
आपको बता दें कि बाकी 45 विषयों में खाली पद तीन अंकों से भी कम हैं। सबसे अधिक 856 पदों पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में बहाली होगी। वीकेएसयू आरा में 428, मौलाना मजहरुल हक अरबी-फारसी विवि में 2 बहाली होगी। वहीं मगध विव बोधग्या में 381, पूर्णिया विवि में 213, पटना विश्वविद्यालय में 273, तिलकमांझी विवि भागलपुर में 276 पदों पर बहाली होगी।
एलएमएनयू दरभंगा में 856, बीएनमंडल विवि मधेपुरा में 377, केएसडीएसयू दरभंगा में 192, पाटलिपुत्र विवि पटना में 462 पदों पर बहाली होगी। इसके अलावा बीआरए बिहार विवि, मुजफ्फरपुर में 603, मुंगेर विवि मुंगेर में 245, जयप्रकाश विवि छपरा में 319 नियुक्तियां होनी है।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications