बिहार के भागलपुर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुल का हिस्सा भरभराकर गिरा, खौफनाक Video आया सामने

Bihar Bridge Collapses: बिहार के भागलपुर में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा रविवार को अचानक गिर गया। यह पुल अगुवानी घाट से सुल्तानगंज तक निर्माणाधीन था। हैरान करने वाली बात यह कि 2 साल पहले भी इस पुल का एक हिस्सा गिरा था।

Bihar Bridge Collapses:

Bihar Bridge Collapses: बिहार के भागलपुर में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक 1700 करोड़ की लागत से बने रहे निर्माणाधीन पुल 'महासेतु' भरभराकर गिर गया। जानकारी के मुताबिक अगुवानी घाट से सुल्तानगंज तक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक रविवार को गिर गया। फिलहाल इस हादसे में किसी जानहानि की खबर नहीं मिल पाई है।

बिहार के भागलपुर में हुए इस हादसे का डरा देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे पुल का हिस्सा अचानक पानी में समा रहा है। पहले दो टुकड़ों में बंटा ब्रिज टूटकर पानी के अंदर जाता हुआ नजर आ रहा है।

देखते ही देखते पानी में समा गया ब्रिज का हिस्सा

स्थानीय लोगों ने पुल गिरने की घटना का वीडियो बनाया। यह दूसरी बार है जब पुल गिरा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। यह पुल का निर्माण अगुवानी घाट से सुल्तानगंज तक हो रहा है।

दूसरी बार गिरा पुल का हिस्सा

इससे पहले भी ऐसी ही लापरवाही सामने आई थी, जब इसी पुल का एक हिस्सा गिर गया था। 2 साल पहले भी इस पुल का एक हिस्सा टूटा था। इस बार खगड़िया की ओर जो पुल का हिस्सा है, उसका स्लैब टूटकर गिरा है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बता दें कि 2014 में इस पुल का शिलान्यास हुआ था, और 2016 से एपी सिंघला कंपनी इस पुल को बना रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये पुल 1717 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा था। इससे पहले अप्रैल में आंधी के कारण भी इस निर्माणाधीन पुल के कुछ हिस्से को नुकसान पहुंचा था। बता दें कि खगड़िया -अगुवानी- सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहा महासेतु दूसरी बार गिरता हुआ नजर आया है।

सीएम नीतीश कुमार ने दिए जांच के आदेश

Recommended Video

    BREAKING: भरभरा कर गंगा नदी में समाया निर्माणाधीन अगुवानी पुल, देखें LIVE वीडियो

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर में एक निर्माणाधीन पुल गिरने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने को कहा है।

    सुबह करीब छह बजे की घटना

    डीडीसी भागलपुर कुमार अनुराग ने घटना को लेकर बताया कि निर्माणाधीन पुल गिरने की घटना सुबह करीब छह बजे हुई। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन मौके पर, हमने 'पुल निर्माण निगम' से रिपोर्ट मांगी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+