रूपेश हत्याकांड के खुलासे पर पप्पू यादव ने उठाया सवाल, कहा- साउथ की फिल्मों की पटकथा लिखी गई

पटना। बिहार में रूपेश हत्याकांड के खुलासे पर विपक्ष लगातार सवाल कर रहा है। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बाद जनअधिकार पार्टी के प्रमुख और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने भी सवाल उठाया है। उन्होंने बिहार डीजीपी से सवाल पूछा कि आपने कहा कि शूटर इन्वॉल्व है तो क्या ऋतुराज शूटर है तो उसे हायर किसने किया। अगर ऋतुराज ने मारा है तो वो बहुत बड़ा सरगना है। उन्होंने कहा कि रोडरेज के चलते ऋतुराज ने कत्ल नहीं किया है। अगर ऋतुराज ने मारा है तो वो बड़ा अपराधी है, पुलिस ये बताए।

pappu yadav raised question on investigation of rupesh murder case

इसके अलावा पप्पू यादव ने कहा कि रूपेश के परिजन भी ये मानने को तैयार नहीं हैं। इस पूरे घटना में सीसीटीवी फुटेज कहां है। पप्पू यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि ऋतुराज के मामले में बड़े लोगों को बचाया जा रहै। प्रशासन ने सही खुलासा नहीं किया है। जो भी जांच हुई है उसे पब्लिक डोमेन में लाया जाए। वो बिल्डर कौन है जिससे ऋतुराज के बारे में जानकारी मिली, पुलिस को यह भी बताना चाहिए।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह रोडरेज की कोई घटना नहीं है। पर्दे के पीछे कोई और ही है। रोडरेज की घटना डराने के लिए होती है मारने के लिए नहीं। साउथ इंडियन फिल्म की पटकथा लिखी गई है।

पप्पू यादव ने कहा कि एसएसपी किनके दबाव में हैं। पप्पू यादव ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। रूपेश हत्याकांड मामले में पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि इस मामले में पत्रकार, सीनियर अधिकारी और नेता शामिल हैं। पप्पू यादव ने कहा कि वे सरकार से मांग करते हैं कि 25 लाख रुपये अनुदान रूपेश सिंह की पत्नी नीतू सिंह को दिया जाए और उन्हें सरकारी नौकरी भी मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+