'नरोत्तम मिश्रा को जेल में डाल दो, इन्होंने ...', पठान फिल्म देखने के बाद पप्पू यादव ने क्यों कहा ऐसा?

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दो दिन में फिल्म ने 70 करोड़ की कमाई की है।

Pappu Yadav

देशभर में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो गई है। ये फिल्म पिछले काफी वक्त से विवादों में है। इस फिल्म को लेकर काफी राजनीति भी हुई। फिल्म को लेकर अब जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव ने बयान दिया है। 26 जनवरी को पप्पू यादव पठान देखने पटना में P&M के सिनेपोलिस पहुंचे थे। फिल्म देखने के बाद उन्होंने फिल्म के समर्थन में बयान दिया। पप्पू यादव ने शाहरुख खान की इस दौरान तारीफ भी की है। पप्पू यादव ने कहा कि ये फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी के लिए एक सबक है। इस दौरान पप्पू यादव ने मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर भी निशाना साधा।

पप्पू यादव का एक वीडियो ट्विटर पर सामने आया है। इस वीडियो में रिपोर्टर ने पठान पर पप्पू यादव से सवाल पूछते हुए कहा, '' नरोत्तम मिश्रा पर कुछ बोलना चाहते हैं?'' पप्पू यादव ने कहा, ''कौन है नरोत्तम मिश्रा'' रिपोर्टर कहता है, ''नरोत्तम मिश्रा ने सबसे पहले पठान का विरोध किया था और भगवा बिकिनी पर सवाल उठाया था। वो मध्य प्रदेश के गृह मंत्री हैं।''

इसपर पप्पू यादव कहते हैं, ''नरोत्तम मिश्रा जैसे लोगों से चुनाव लड़ने का अधिकारी छीन लेना चाहिए। जेल में ऐसे लोगों को डाल देना चाहिए। जितने ऐस तुच्छे गुंडे हैं, इनको जवाब तहजीब से देना चाहिए। हम इज्जत से जीने आए हैं, इंसानियत का काम करने आए हैं। इन सब ने फिल्म का नहीं बल्कि एक सोल्जर का अपमान किया है।''

पप्पू यादव ने यह भी कहा कि सवाल ये नहीं है कि देश किसके काम आता है। सवाल ये है कि देश के काम कौन आता है? पप्पू यादव ने कहा कि ये फिल्म सभी देश प्रेमियों को देखनी चाहिए। फिल्म में देशभक्ति की भावना को दिखाया गया है। पप्पू यादव ने यह भी कहा कि इस फिल्म का विरोध करने वाले लोग गुंडे हैं, मैंने शाहरुख खान की फिल्म देखी है, मैंने फिल्म देखी और मुझे फिल्म अच्छी लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+