Bihar Paper Leak: छोटी मछलियों को बनाया जा रहा मोहरा, सिंघल से क्यों नहीं हो रही पूछताछ- अमिताभ दास
Bihar Paper Leak, Danapur News: सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पुलिस आए दिन नए-नए खुलासे कर रही है। परीक्षा पेपर लीक मामले में सक्रिय गैंग के एक और सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस लाइन में काम करने वाले यदुवंशी नगर निवासी जितेंद्र कुमार को पुलिस ने रणधीर की निशानदेही पर गिरफ्तार किया है। पेपर लीक मामले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास ने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सिपाही भर्ती मामले में CSBC के चेयरमैन संजीव सिंघल से पूछताछ की जानी चाहिए। उनसे तफ्तीश की जाए, ज़रा सी भी गड़बड़ी मिलने पर गिरफ्तार कर जांच की जाए। इसके बाद ही मामले का पूरा सच सामने आ पाएगा।

अमिताभ दास ने कहा कि जो पकड़े जा रहे हैं, वह ठीक है, दोषी होंगे। मैं उन्हें निर्दोष नहीं बता रहा हूं। लेकिन यह छोटे मोहरे हैं। मामले जो बड़े चेहरे हैं, उन्हें सामने लाना चाहिए। बिना किसी आला अधिकारी की मदद से यह छोटे पद पर कार्यरत लोग पेपर लीक कर ही नही सकते हैं। इसमे बहुत बड़े-बड़े माफिया शामिल हैं।
सिपाही भर्ती मामले में शुरू से ही संजीव सिंघल का आचरण संदिंग्ध रहा है। 1 अक्टूबर को परीक्षा के दौरान की अन्सर की वायरल हो गया। 6 लोग पकड़े गए, जिसमें 5 का तो पूरा का पूरा अन्सर की मैच कर गया। 15 मिनट के अंदर ही परीक्ष रद्द होना चाहिए था।
संजीव सिंघल से जब सवाल हुआ कि पूरा का पूरा सवाल मैच कर गया। इस पर उन्होंने कहा कि छात्र ने अंदाज़ा लगाया होगा और वह सवाल आ गए। अमिताभ दास ने कहा 92 सवाल मैच हो जाना ये कोई मामूली बात नहीं है। हम लोग भी छात्र रहे हैं, ऐसा मुमकिन ही नहीं होता कि सत प्रतिशत सवाल का अंदाज़ा लगा लिया जाए।
इस पूरे मामले बहुत बड़ी SIT गठित की गई है, इतनी बड़ी टीम के गठन के बाद भी छोटे-छोटे कर्मचारियों को गिरफ़्तार किया जा रहा है। बड़े चेहरों को अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। इस पूरे मामले में संजीव सिंघल से पूछताछ की जाए, कई बड़े माफियाओं के नाम उजागर होंगे। उनसे तफ्तीश क्यों नहीं की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications