'पद्म भूषण से सम्मानित' हुक्मदेव नारायण की नहीं सुनी जा रही बात, पूर्व केंद्रीय मंत्री का छलका दर्द

Former MP Hukmdev Narayan News: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सत्ता दल के नेता विकास कार्यों के राग अलाप रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ़ भाजपा नेता बिहार सरकार की खामियों को उजागर करने से नहीं चूक रहे है। सियासी चर्चाओं के बीच भाजपा के दिग्गज नेता, पूर्व सांसद हुक्मदेव नारायण यादव का दर्द छलका है।

केंद्रीय मंत्री रहे हुक्मदेव नारायण यादव ने मीडिया से मुख़ातिब होते हुए एक पत्र जारी किया है, जिसमें उन्होंने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैंने 25 सितंबर 2023 को एक पत्र दरभंगा के जिला समाहर्ता और आरक्षी अधीक्षक दरभंगा को भेजा था।

Padma Bhushan awarded Hukmdev Narayan

पत्र की कॉपी डीजीपी और मुख्य सचिव बिहार को भी भेजी गई थी। उस पत्र में उन्होंने ग्रामीणों की समस्या ज़िक्र किया था। हुक्मदेव नारायण ने कहा कि मेरे गांव में जाकर सच्चाई जानने की महरबानी की जाए। गांव में पुल को बंद कर दिया गया है।

दरभंगा प्रशासन का कहना है कि पुल नहीं बंद किया गया है, सारे अधिकारी उन्हीं की बात को सच मान रहे हैं। मेरा जन्म उसी गांव में हुआ है, आगे क़दम बढ़ाते हुए यहां तक पहुंचा हूं। मेरी बात को जब प्रशासन के लोग झूठ साबित कर सकते हैं, नागरिकों को बाढ में डूबने के लिए मजबूर कर सकते हैं, तो फिर बिहार का क्या होगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री हुक्मदेव नारायण ने कहा कि मैं देश के सभी लोगों से हाथ जोड़कर, उनके पैर पड़कर प्रार्थना करता हूं कि मेरे गांव जाकर हालात का जायज़ा लें, तब उन्हें लोगों का दर्द पता चलेगा। आप खुद समझ जाएंगे कि अफसर शाही किसको कहते हैं।

मेरे जैसे नागरिक को जब अपमानित किया जा सकता है तो, आम नागरिकों की हालत क्या होगी। सामान्य नागरिक को प्रशासन के लोग जानवर से भी बढ़कर समझते होंगे, यही बिहार और यही दरभंगा जिला का प्रशासन है। पूरे बिहार की तस्वीर ऐसी है। बिहार में है क्या, देश के लोग सच को सामने लाने में सहयोगी बनें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+