बिहार के इस ' ऑक्सीजन मैन ' ने करीब 900 लोगों की बचाई जान, पहले खुद झेल चुके हैं परेशानी

पटना। एक तरफ जहां कोरोना के बढ़ते खतरे के चलते देश के जगह-जगह अस्पतालों में स्थिति भयावह होती जा रही है। कहीं बेड नहीं तो कहीं ऑक्सीजन के चलते लोग असुविधाओं के आगे बेबस नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे लोग हैं जो बीमार लोगों के लिए मसीहा से कम नहीं हैं। ऐसे ही हैं बिहार के ऑक्सीजन मैन यानी कि गौरव राय। गौरव लोगों को ऑक्सीजन मुहैया करा रहे हैं। जिस किसी को भी ऑक्सीजन की जरूरत होती है, गौरव उनके घर बिल्कुल मुफ्त में उनके घरों तक ऑक्सीजन पहुंचा रहे हैं।

oxygen man gaurav rai distribute free oxygen cylinder

Recommended Video

      Oxygen Crisis से जूझ रहा Uttar Pradesh, Congress का Central Government पर आरोप | वनइंडिया हिंदी

      गौरव का ऑक्सीजन मैन बनने के पीछे एक कहानी है। दरअसल, साल 2020 में जब कोरोना ने देश में दस्तक दी थी तब गौरव उस त्रासदी के शिकार हो गए थे। जब उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई तो पत्नी ने गौरव को पीएमसीएच में भर्ती कराया। वहां गौरव को ऑक्सीजन मिलना मुश्किल हो रहा है। गौरव की पत्नी ने जैसे-तैसे कर 5 घंटे बाद ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की। काफी मुश्किलों का सामना करने के बाद गौरव ने यह ठान लिया कि इस बीमारी में जो परेशानी उन्होंने झेली है वो किसी और को उससे परेशान नहीं होने देंगे।

      शुरुआत में पत्नी ने दो सिलेंडर खरीदकर दिया और फिर ऑक्सीजन मैन बनने की मुहिम शुरू हो गई। गौरव ने अपने इस मुहिम के जरिये लगभग 900 लोगों की जिंदगी बचाई है। लोगों का जब भी गौरव के पास फोन आता है तो गौरव खुद ही ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर निकल जाते हैं और बिना किसी शुल्क के जरूरतमंद के पास पहुंचाते हैं। गौरव हर सुबह 5 बजे से ही लोगों की सेवा में जुट जाते हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+