ख़रीफ ख़रीदी से संबंधित अधिकारियों के ख़िलाफ़ लीगल कार्रवाई के आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

Kharif Procurement In Gaya: 27 जून 2024 को जिला सहकारिता पदाधिकारी, गया की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2023-24 अंतर्गत पैक्स और व्यापारमंडलों द्वारा क्रय किये गये धान के समतुल्य शतप्रतिशत सी.एम.आर की आपूर्ति के लिए जिला कृषि पदाधिकारी, गया के सभाकक्ष (चन्दौती) में समीक्षा बैठक की गई।

समीक्षा बैठक के दौरान बताया गया कि जिला में कुल 126908.226 मे.टन धान की अधिप्राप्ति पैक्स और व्यापारमंडलों द्वारा किया गया। जिसमें 86297.620 मे.टन सी.एम.आर की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम को किया जाना है। अभी तक 75312.360 मे.टन (87.27 प्रतिशत) सी.एम.आर की आपूर्ति किया जा चुका है।

Kharif Procurement In Gaya

बैठक में बताया गया कि जिलान्तर्गत कुछ समितियों, पैक्स में 11.59 लॉट, असलेमपुर पैक्स में 8.49 लॉट, नगर पंचायत पैक्स शेरघाटी में 8.42 लॉट परसावाँ पैक्स में 7.10 लॉट, पुरा पैक्स में 6.77 लॉट, चितावकला पैक्स में 6.37 लॉट, केशरू धरमपुर पैक्स में 6.15 लॉट, भदेजा पैक्स में 6.12 लॉट, काबर पैक्स में 6.11 लॉट सी.एम.आर. की आपूर्ति करना बाकी है। ।

भारे पैक्स में 6.10 लॉट, कुरमावॉ पैक्स में 5.91 लॉट, मटिहानी पैक्स में 5.63 लॉट, बारी पैक्स में 5.15 लॉट, चौबार पैक्स में 5.13 लॉट, अईमा पैक्स में 5.05 लॉट, धरहराकला पैक्स में 4.76 लॉट, एरकी पैक्स में 4.71 लॉट, महमन्ना पैक्स में 4.70 लॉट, अतिया पैक्स में 4.60 लॉट, कपसिया पैक्स में 4.60 लॉट।

गुडरू पैक्स में 4.58 लॉट, नीमा पैक्स में 4.10 लॉट, वजीरगंज व्यापारमंडल में 4.03 लॉट समितियों में अभी भी अधिक मात्रा में सी.एम.आर की आपूर्ति बची है। इन समितियों एवं सी.एम.आर आपूर्ति में कोताही बरतने वाले समितियों के अध्यक्ष, प्रबंधक एवं प्रबंध समिति के खिलाफ़ लिगल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

संबंधित सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी समितियों को 15 जुलाई 2024 तक सी.एम.आर आपूर्ति शतप्रतिशत करने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, गया, जिला सहकारिता पदाधिकारी, गया, सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, गया जिलान्तर्गत, समितियों के अध्यक्ष / प्रबंधक एवं राईस मिलर उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+