Operation Sindoor: मां से रोज़ाना होती थी बात, लेकिन ऑपरेशन.., एयर मार्शल AK Bharti के बारे में जानिए कुछ ख़ास

Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत हवाई अभियानों की देखरेख कर रहे एयर मार्शल ए.के. भारती बिहार के पूर्णिया ज़िला के रहने वाले हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी दी,जिसके बाद से काफी लोग उनके बारे अधिक जानकारी जानना चाह रहे हैं। आइए हम आपको उनके बारे में कुछ ख़ास जानकारी देने जा रहे हैं।

पूर्णिया जिले के कृत्यानंद नगर प्रखंड के झुन्नी कलां गांव के मूल निवासी ए.के. भारती कोशी परियोजना से सेवानिवृत्त अकाउंटेंट जीवछलाल यादव के पुत्र हैं। उनकी मां उर्मिला देवी एक घरेलु महिला है। ए.के. भारती के दो भाई हैं, जो कि पूर्णिया में ही रहते हैं।

Operation Sindoor

सैनिक स्कूल तिलैया से पढाई करने के बाद वह वायुसेना में भर्ती हुए, उनके दादा का यह सपना था कि भारती वायुसेना में जाए। एयर मार्शल की मां ने उर्मिला देवी ने बताया कि रोज़ाना बेटे से बात होती थी, लेकिन कभी भी भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही सैन्य कार्रवाइयों या तनाव का संकेत नहीं मिला।

मोबाइल फोन और टेलीविजन पर भारत-पाकिस्तान संघर्ष और पाकिस्तान पर हमलों की खबरें आने के बाद ही उन्होंने अपने बेटे से इस बारे में पूछा। जिस पर बेटे ने उन्हें आश्वस्त किया, "ये चीजें होती रहती हैं, रहने दीजिए।" वहीं उनके पिता जीवछलाल यादव ने कहा कि उन्हें 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में केवल समाचार पत्रों से पता चला, पहले से ऑपरेशन के बारे में कुछ भी पता नहीं था।

अपने बेटे पर गर्व करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे एयर मार्शल उच्च पद पर होने के बावजूद भी अपनी ज़मीन पर ही रहते हैं। वह गांव आते हैं तो ग्रामीणों से उत्सुकता से मिलते हैं। उन्होंने अपने बेटे के नेतृत्व और 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता की सराहना करते हुए कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि मेरे बेटे ने इस ऑपरेशन का नेतृत्व किया।"

माँ ने बताया कि वह और उनकी पत्नी भी वायुसेना में सेवारत हैं और मूल रूप से कश्मीर से हैं, इसलिए हर साल घर आना सुनिश्चित करते हैं। घर पर बातचीत उनकी स्थानीय भाषा अंगिका में होती है और उनकी माँ उनके पसंदीदा व्यंजन बनाती हैं, जिसमें मसालेदार करेला और स्पंज लौकी शामिल हैं, ठीक वैसे ही जैसे उन्हें बचपन से पसंद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+