Online Shopping के नाम पर ‘ठगी का नया तरीका’! बिना ऑर्डर के पार्सल डिलीवर कर चूना लगा रहे ठग

Online Shopping से लोगों की ज़िंदगी आसान ज़रूर हुई है, लेकिन शातिर शॉपिंग के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार भी बना रहे हैं।

Online Shopping Fraud News Update In Hindi, Online Shopping Scam New Trick

Online Shopping के नाम पर ठगी करने का शातिरों ने नया तरीक़ा ढूंढ लिया है। आप भी ऑनलाइन ऑर्डर कर सामान मंगवा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। कहीं शातिर आपको भी शिकार ना बना ले। बिहार के बेगूसराय ज़िले से ठगी का नया मामला सामने आया है।

एक युवक के घर पर डिलीवरी ब्वॉय ने xpressbees कुरियर कंपनी के टैग के साथ पार्सल डिलीवर किया और पैसे लेकर चला गया । बाद में जब उसे पता चला की घर में किसी ने भी ऑर्डर नहीं किया था। जब पार्सल खोला तो उसमें से सस्ता कपड़ा निकला। पैकेट पर ऑर्डर नंबर और ट्रैकिंग नंबर सारी चीज़े फ़र्ज़ी लिखी हुई थी।

Recommended Video

    साइबर क्राइम क्या है? साइबर अपराध और साइबर हमले के प्रकार

    सायबर एक्सपर्ट ने बताया कि आज कल लोग ऑनलाइन शॉपिंग को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। पार्सल से ग़लत सामान निकले की खबर आम हो गई है, इसलिए अब शातिरों ने नया तरीक़ा ढूंढ निकाला है। शातिर ठग आपके पते पर फ़र्ज़ी पार्सल कैश ऑन डिलीवरी के नाम पर भेजते हैं।

    घर के लोगों को लगता है किसी ने ऑर्डर किया होगा और वह पैसे देकर पार्सल ले लेते हैं। अक्सर यह देखा गया है कि परिवार के मुखिया के नाम पर पार्सल ठग पार्सल लेकर आते हैं। या फिर वैसे व्यक्ति के नाम पर पार्सल लेकर पहुंचते हैं, जो घर में मौजूद नहीं हों।

    घर के मुखिया या फिर दूसरे व्यक्ति (जो घर में नहीं हैं) के नाम पर पार्सल आने पर परिवार के लोगों को लगता है कि ऑर्डर उन्होंने किया होगा। इसलिए वह पैसे देकर पार्सल ले लेते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि किसी ने ऑर्डर ही नहीं किया था।

    सायबर एक्सपर्ट ने बताया कि शातिर फर्ज़ी तरीक़े से विभिन्न कुरियर कंपनियों के स्टीकर और शापिंग साइट के पैकिंग मैटरियल तैयार कर रखते हैं। वह लोगों के ऑरिजनल पते पर कैश ऑन डिलीवरी के नाम पर फ़र्ज़ी पार्सल भेजते हैं। किसी ने पैसे दे कर ले लिया तो ठीक नहीं तो वह वापस लेकर चले जाते हैं।

    पार्सल डिलीवरी के दौरान किसी ने उन्हें पकड़ लिया तो वह यह कहकर बच जाते हैं कि हम तो डिलीवरी ब्वॉय हैं। पैकेट डिलीवर करने के हिसाब से कंपनी पैसे देती है। किसी ने ऊपर से ही ठगी की है। लोग इस तरह उनकी बातों का विश्वास कर लेते हैं।

    आपके पास भी अगर कोई ऐसे पार्सल डिलीवर करने आता है तो सबसे पहले, उनसे पता करें कि जिनके नाम पर पार्सल आया है, उन्होंने तो ऑर्डर नहीं किया है। अगर उन्होंने नहीं किया तो परिवार के सदस्यों से पूछें। घर के किसी सदस्य ने भी ऑर्डर नहीं किया है तो डिलीवरी ब्वॉय को रोक कर रखें।

    पार्सल पर दी गई जानकारी जैसे ट्रैकिंग नंबर और कंपनी की जानकारी जांच करें, अगर ग़लत मिले तो डिलीवरी ब्वॉय की शिकायत नज़दीकी थाने में करें। इसके साथ ही जिस कुरियर कंपनी और शॉपिंग साइट के नाम पर पार्सल आया है, उसे भी जानकारी दें ताकि उनके नाम पर हो रही ठगी पर लगाम लगाई जा सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+