बिहार: बिजली कटौती के लिए प्रदर्शन कर रही भीड़ पर पुलिस फायरिंग, दो की मौत
बिहार में बिजली कटौती का विरोध कर रही भीड़ पर पुलिस फायरिंग में दो की मौत हो गई है।
बिहार के कटिहार में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ में एक हादसा हो गया। कथित तौर पर पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने ये एक्शन भीड़ को तितर बितर करने के लिए किया।
खबरों के अनुसार, कटिहार के बारसोई शहर के पास एक गांव के निवासी बिजली की अनियमित आपूर्ति और हाई बिजली रेट के विरोध में बिजली विभाग के बाहर इकट्ठा हुए थे।

बताया जा रहा है कि बिहार मे बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कटिहार में स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई।
इस मामले में एसपी कटिहार ने बताया कि लोगों ने बिजली विभाग के कार्यालय पर पथराव और तोड़फोड़ की। इस घटना में दो व्यक्ति की मौत हो गई है और 2 घायल हैं। डीएम और एसपी मौके पर मौजूद हैं। कटिहार घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई, इसकी कटिहार डीएम ने पुष्टि की। आज सुबह बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कटिहार में स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई।
Police resorted to firing for the protection of the Electricity Department employees and police personnel when the uncontrolled crowd turned violent. A man who was part of this uncontrolled crowd and two others were injured in this incident. 12 police personnel and employees of… pic.twitter.com/KHAVrc1pdE
— ANI (@ANI) July 26, 2023












Click it and Unblock the Notifications