बिहार के नालंदा में कोर्ट की पुरानी दीवार ढही, एक महिला की मौत, कई घायल

बिहार के नालंदा में कोर्ट की पुरानी दीवार ढही, एक महिला की मौत, कई घायल

नालंदा, 13 मई: खबर बिहार के नालंदा जिले से है, यहां सिविल कोर्ट परिसर की बाहरी दीवार अचानक से ढह गई। दीवार ढहने से एक महिला की दबकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग दीवार के नीचे दबने से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Old boundary wall of court collapsed and woman no more in Nalanda

यह हादसा बिहार थाना क्षेत्र स्थित सिविल कोर्ट का है। वैभव श्रीवास्तव, डीडीसी नालंदा ने बताया कि शुक्रवार 13 मई की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक से दीवार ढह गई। दीवार ढहने से मानपुर थाना क्षेत्र के हरगावां के विशुनपुर गांव निवासी राम स्नेही चौहान की 45 वर्षीय पत्नी राजमतिया देवी की मौत हो गई। वहीं, कुछ लोग घायल हुए हैं, उनको अस्पताल पहुंचाया गया है। देख रहे है कि किस कारण से दीवार गिरी है, कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।

बताया जा रहा है क‍ि कोर्ट परिसर की दीवार से सटे कुछ दुकानें चलती हैं। इनको नुकसान पहुंचा है। इस हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी डा. शिब्ली नोमानी व बिहार थानाध्यक्ष संतोष कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से नगर निगम के अधिकारी राहत कार्य में जुटे है। कई अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। पूरे इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही सांसद कौशलेंद्र कुमार सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों के स्वजन से जानकारी ली। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब साढ़े आठ बजे सुबह में अचानक दीवार गिर गई। जब तक कुछ समझ आता लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाज़ आने लगी। अफरा-तफरी का माहौल था। तुरंत नगर निगम की जेसीबी मशीन पहुंची और मलबे को हटाने में जुट गई। कोर्ट परिसर में मौजूद वकील भी राहत कार्य मे जुट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+