बिहार: चापाकल से निकले 'पानी' से लग रही आग, चल रहा इंजन!
बिहार में एक चापाकल से तेल जैसा पानी निकलने लगा तो इस देखकर सभी हैरान रह गए। चापाकल के मालिक ने इस तेल से इंजन चलाकर देखा।
पटना। बिहार के नवादा में उस समय लोग चौंक गए जब चापाकल से पानी की जगह तेल जैसी चीज निकलने लगी। बताया जा रहा है कि फिलहाल इस चापाकल से रोजाना 15-20 लीटर ज्वलनशील तेल चापाकल से निकलता है। यह पिछले 20 दिनों से चलता आ रहा है। लोग इस अजब-गजब से हैरान हैं। कई लोगों ने चापाकल से निकले तेल से इंजन चलाकर भी देखा। धीरे-धीरे यह बात पूरे जिले में फैल गई और जिसने भी सुना वह अपनी आंखों से इसे देखने के लिए वहां पहुंच गया।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के नवादा जिले के रूह बाजार स्थित शहर के रहने वाले निरंजन सिंह के घर से अचानक 20 दिन पहले चापाकल से तेल निकालने लगा। निरंजन सिंह का कहना है कि वे इस तेल से इंजन चलाकर देख चुके हैं।। जिसके बाद इस बात की जानकारी धीरे-धीरे पूरे जिले में फैल गई। हालांकि यह बात अभी तक आ स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चापाकल से निकलने वाला तेल डीजल है या कैरोसिन।
वहीं जब इस बारे में चापाकल के मालिक निरंजन सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि पिछले 20 दिनों से चापाकल से सुबह-सुबह पानी की जगह तेल निकलता है। 15-20 लीटर तेल निकलने के बाद पानी निकलता है जिसमें कैरोसिन जैसी गंध होती है। इस तेल का इस्तेमाल कर वे लकड़ी जला चुके हैं और इंजन भी चला चुके हैं। फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
निरंजन सिंह के घर के पास एक पेट्रोल पंप भी है लेकिन वहां के कर्मचारियों ने किसी तरह की लीकेज होने से इनकार किया है।












Click it and Unblock the Notifications