Officers Transfer In Bihar: बिहार में प्रशासनिक सेवा के 70 अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट
Transfer In Bihar: बिहार के चुनावी माहौल में अधिकारियों के ट्रांसफर का भी सिलसिला जारी है। शनिवार को प्रदेश प्रशासनिक सेवा के 70 अधिकारियों का तबादला हुआ है। इनमे सीनियर डिप्टी कलेक्टर समेत, IAS और अधिकारियों के भी नाम शामिल हैं।
DCLR, PGRO समेत 10 जिलों के ट्रांस्पोर्ट अफिसर (DTO) का भी तबादला किया गया है। ग़ौरतलब है कि 10 जिलों में से ट्रासंफर किए गए ज़िला परिवहन अधिकारी की जगह पर सिर्फ एक जिला में नए DTO की पोस्टिंग हुई है। 2015 बैच (भारतीय प्रशासनिक सेवा) के IAS अधिकारी प्रशांत कुमार को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

IAS प्रशांत कुमार समाज कल्याण सुरक्षा निदेशक के साथ-साथ बिहार विकास मिशन के मुख्य महाप्रबंधक की भी ज़िम्मेदारी संभालेंगे। वहीं प्रियंका कुमारी को दरभंगा एसडीएम की ज़िम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 32 सीनियर डिप्टी कलेक्टर का तबादला हुआ है।
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में मुजफ्फरपुर, जमुई, पश्चिम चंपारण, सीवना, नवादा, गया, जहानाबाद, वैशाली, मधुबनी, पूर्णिया और अरवल समेत कई अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है।
बिहार के बेगूसराय, दरभंगा, भोजपुर, गोपालगंज, मोतिहारी, जहानाबाद, नवादा, खगड़िया, समस्तीपुर और सीतामढ़ी जिला के परिवहन पदाधिकारी (DTO) को हटाया गया है। वहीं सिर्फ सीतामढ़ी में ज़िले में नए डीटीओ की नियुक्ति हुई है।
सीतामढ़ी के DTO रविंद्र नाथ गुप्ता का तबादला कर उन्हें उन्हें वित्त विभाग (पटना) में उप सचिव की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उनकी जगह पर सीतामढ़ी में बतौर नए DTO के स्वप्निल को ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। स्वपनिल पहले अपर समाहर्ता अरवल की ज़िम्मेदारी निभा रहे थे।
नीचे देखे तबादलों की सूची


















Click it and Unblock the Notifications