अब बिहार में कम से कम हो जाएंगी इतनी महिला विधायक, SC-ST और OBC का क्या होगा गणित?

Bihar Politics: बिहार में स्थानीय निकाय में 50 फ़ीसद आरक्षण महिलाओं के लिए है। अब नई संसद के पहले विधेयक के तौर पर केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण बिल पेश किया है। आरक्षण लागू होने के बाद बिहार विधानसभा में महिलाओं विधायकों की कम से कम कितनी तादाद होगी।

प्रदेश के मौजूदा परिसीमन की बात की जाए तो बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें है। इस वक्त बिहार में कुल 28 महिला विधायक अपने इलाके का प्रतिनिधित्व कर रही है। महिला आरक्षण बिल पास होता है तो कम से कम 81 सीटें होंगी।

nari shakti vandan adhiniyam bihar

243 सीटों में से 80 सीटों पर महिलाओं के प्रतिनिधित्व का यह फ़ायदा होगा की सदन में महिलाओं से जुड़े मुद्दे को ज़्यादा तरजीह दी जाएगी। हालांकि अभी इस पर संशय बरकरार है कि रोटोशनेल बेस पर महिला आरक्षण बिल होगा या नहीं।

अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए रिज़र्व सीटों पर नया अधिनियम लागू होगा, यह भी सवाल लोगों के ज़ेहन में उठ रहा है। वहां भी यह नियम लागू होगा, इसके तहत नए नियम में कोटो के अंदर भी कोटा का प्रावधान होगा। इसके तहत जो सीटें आरक्षित (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति) हैं, उसमें 33 फ़ीसदी महिलाओं को आरक्षिण मिलेगा।

एक और सवाल उठता है कि जो सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी तो क्या वह हमेशा के लिए महिलाओं के लिए ही आरक्षित रहेगा। इसका जवाब है नहीं, जो सीट एक चुनाव में महिलाओं के लिए आरक्षित होगी, दूसरे चुनाव में वह सीट महिलाओं के लिए रिज़र्व नहीं रहेगी। अन्य बची हुई 33 फ़ीसदी सीटों पर महिलाओं के लिए आरक्षिण होगा। वहीं फिर अगले चुनाव में बची हुई 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

नये बिल के मुताबिक यह प्रक्रिया हमेशा के लिए जारी नहीं रहेगी। 15 साल के लिए महिला आरक्षण लागू होगा। संसद चाहे तो आरक्षण बढ़ेगा नहीं तो, नॉर्मल प्रक्रिया से चुनाव होंगे। वहीं एक और सवाल यह है कि OBC समुदाय की महिलाओं को भी रिज़र्वेशन मिलेगा। तो नये बिल में अभी इस तरह का कोई प्रावधान नहीं है।

आपको बता दें कि मौजूदा समय में 243 सीटों में से 243 सीटों में से अनुसूचित जाति के लिए 38 और 2 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। नए बिला लागू होने के बाद अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति मिलाकर 13 महिला विधानसभा में प्रतिनिधित्व करती हुई नज़र आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+