शत्रुघ्न को सुशील मोदी का जवाब, गद्दारों को घर से बाहर करो
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील मोदी ने अब शत्रुघ्न सिन्हा पर निशाना साधा है।
नई दिल्ली। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील मोदी ने अब शत्रुघ्न सिन्हा पर निशाना साधा है। लालू यादव और अरविंद केजरीवाल का बचाव करने पर सुशील मोदी ने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर लिखा कि जिस लालू की बेनामी संपत्ति के बचाव में नीतीश नहीं उतरे उसके बचाव में भाजपा के 'शत्रु' कूद पड़े।

वहीं अप्रत्यक्ष तौर पर सुशील मोदी ने शत्रुघन सिन्हा को गद्दार तक कह दिया। सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ये ज़रूरी नही शख़्स जो मशहूर है उस पर ऐतबार किया जाये, जितनी जल्दी हो घर से गद्दारों को बाहर किया जाए।
आपको बताते चले कि भाजपा सांसद और बॉलीबुड के अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर लिखते हुए कहा है कि लालू यादव, अरविंद केजरीवाल या सुशील मोदी आप लोगों ने नकारात्मक राजनीति को चरम पर पहुंचा दिया है, अब बस कीजिए। वहीं इसके आगे उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि जब तक आरोप साबित ना हो जाए तब तक किसी को आरोपी नहीं कह सकते हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा ने साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियों को हिदायत दी कि अब बहुत हो गया। नकारात्मक राजनीति और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिललिला जो चल रहा है, उस पर विराम लगना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विशेषकर वो दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से अनुरोध करते हैं कि जिन्होंने समाज के लिए बहुत कुछ कहा, वादे किए लेकिन क्या हुआ?
उन्होंने अपनी पार्टी को ईमानदार पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा हमेशा से ईमानदारी और पारदर्शिता और सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। उन्होंने एक सवाल के लहजे में ही लिखा कि जबतक साक्ष्य ना हो किसी पर इल्जाम लगाना ठीक नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications