नीतीश का कांग्रेस पर हमला, कहा- हम किसी के पिछलग्‍गू नहीं, जो होना है सो होगा

पटना। लालू प्रसाद यादव की अध्यक्षता वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद)की ओर से बीजेपी हटाओ, देश बचाओ रैली पर बिहार में महागठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाटेड (जदयू) के नेता नीतीश कुमार ने टिप्पणी की है। पटना में एक प्रेस वार्ता के दौरान नीतीश ने कांग्रेस पर भी करार प्रहार किया।

नीतीश ने कहा है कि वो राजद की रैली पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। यह उनका अपना कार्यक्रम है। अगर हमें बुलाया गया तो हम जाएंगे।

कांग्रेस पर नीतीश की इस टिप्पणी से बिगड़ सकता है बिहार में समीकरण!

नीतीश ने बिहार में अपने सहयोगी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर करारा हमला करते हुए कहा है कि हम किसी के पिछलग्गू नहीं हैं। जो होना होगा सो होगा। हमारा एक ही सिद्धांत है, हमारा सिद्धांत अटल है।

सिद्धांत हम नहीं आप तोड़ रहे हैं

कांग्रेस पर नीतीश ने कहा कि सिद्धांत हम नहीं आप तोड़ रहे हैं। लोहिया जी ने कांग्रेस को सरकारी गांधीवादी कहा था। नीतीश ने कहा कि कांग्रेस ने पहले गांधी और फिर नेहरू के सिद्धांतों को तिलांजलि दी। गायों पर भारतीय जनता पार्टी की राय पर नीतीश ने कहा कि भाजपा गाय की बात कर रही है, वो उन गायों की बात क्यों नहीं करते जो सड़कों पर घूम रही हैं। उन्होंने कहा कि बिहार से ज्यादा उत्तर प्रदेश की सड़कों पर गाय घूम रही हैं।

बता दें कि 17 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद को समर्थन दिया है जिसके चलते राजद, जदयू और कांग्रेस में तल्खी बढ़ी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+