'...जब लालटेन बुझाने की नहीं थी हिम्मत, तो अवसरवादी बन गए CM नीतीश', अमित शाह की JDU चीफ को ललकार
पश्चिम चंपारण में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि लालटेन की लौ में पूरा बिहार धधक रहा है। अब सीएम नीतीश में तो हिम्मत नहीं है कि वो इस लौ को बुझा पाएं।

Amit Shah in West Champaran: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को सीएम नीतीश कुमार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि जेडीयू चीफ में हिम्मत नहीं है कि वो लालटेन की लौ बुझा सकें। जनता को दल बदलने वालों को अब सबक सिखाने की आवश्यकता है। गृहमंत्री पश्चिम चंपारण में एक सार्वजनिक रैली में बोल रहे थे। राजद प्रमुख पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए सीएम नीतीश विकासवादी से अवसरवादी बने। लेकिन उनकी इस महत्वाकांक्षा ने बिहार का बंटाधार कर दिया।
पश्चिम चंपारण की रैली में बोलते हुए गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आरजेडी से मुकाबला करने के लिए भाजपा का सहारा लिया। पहले तो वे विकास के रास्ते पर थे और भाजपा का साथ दे रहे थे लेकिन अपनी कुर्सी बचाने के लिए वो अवसरवादी बन गए। अपने संबोधन में शाह ने कहा, "ये लालटेन से जो लौ उठी है उसमें पूरा बिहार धधक रहा है। अब नीतीश बाबू में तो हिम्मत नहीं है कि वो लालटेन की लौ को बुझाएं। मगर मैं बिहार की जनता को कहने आया हूं कि इस बार ऐसा सबक सिखाइए कि बिहार में दल बदलने वाले चुप हो जाए"।
नीतीश बाबू (Nitish Babu) आप प्रधानमंत्री बनने के लिए विकासवादी से अवसरवादी बने, कांग्रेस और RJD के शरण में गए। नीतीश बाबू की प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा ने बिहार (Bihar) का बंटाधार कर दिया। अपराध फिर से चरम पर जा रहा है। हत्या, अपहरण, डकैती के मामले रोज आ रहे हैं। PFI जैसे संगठन बिहार में अपनी पैठ बना रहे थे, नीतीश बाबू चुप थे। मोदी जी ने PFI पर बैन लगाकर पूरे देश को सुरक्षित करने का काम किया है। राज्य का बुरा हाल है, कानून व्यवस्था खराब स्थिति में है। सरकार के खिलाफ बोलने वाले पत्रकारों की हत्या की जा रही है। नीतीश कुमार हमेशा चुप रहे, लेकिन मोदी जी ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर प्रतिबंध लगा दिया।
अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि बिहार आज जो 'जंगल राज' चल रहा है उससे छुटकारा पाने का एकमात्र रास्ता 2024 में भाजपा की दो तिहाई बहुमत की सरकार बने और देश के प्रधानमंत्री फिर से नरेंद्र मोदी हों। उन्होंने कहा कि बिहार में आए दिन रेप और मर्डर की खबरें सुनने को मिलती हैं। मैं चाहता हूं कि बिहार के लोग नीतीश कुमार और उनकी सरकार को सबक दें।
उन्होंने कहा कि नकली शराब की बिक्री बंद होनी चाहिए। पीएम मोदी ने बिहार को 15,000 करोड़ रुपये के 3 प्रोजेक्ट दिए। जब यूपीए सरकार में लालू यादव और नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्रालय में थे तो उन्होंने बिहार को कितना पैसा दिया? मोदी जी ने 1,09,000 करोड़ रुपये दिए। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि मैं नीतीश जी और लालू जी से पूछना चाहता हूं कि यूपीए सरकार के दौरान बिहार को कितना पैसा दिया गया था? 2009-2014 के बीच, बिहार को केवल 50,000 करोड़ रुपये दिए गए, लेकिन 2014-2019 के मोदी सरकार के दौरान बिहार को एक लाख करोड़ से अधिक दिए गए।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications