राज्यसभा में जाने की चर्चा पर खुद बोले नीतीश कुमार, क्या कहा ? जानिए

पटना, 4 अप्रैल: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा में जाने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि वह तो यह खबर देखकर खुद भी हैरान रह गए थे। दरअसल, हाल में नीतीश कुमार के सीएम की कुर्सी छोड़कर राज्यसभा में जाने को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। कहा जा रहा था कि वह देश के अगले उपराष्ट्रपति बन सकते हैं। हालांकि, बिहार में सत्ताधारी नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने पहले ही इन चर्चाओं को खारिज कर दिया था।

Bihar Chief Minister Nitish Kumar rubbished speculations of going to the Rajya Sabha. Nitish said, I myself was surprised by this news

'मैं भी ऐसी रिपोर्ट देखकर हैरान रह गया था'
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद के राज्यसभा में जाने की खबरों का पूरी तरह से खंडन किया है। पटना में एमएलसी चुनाव में अपना वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 'कुछ भी छापते रहता है।' उन्होंने कहा कि 'मैं भी ऐसी रिपोर्ट देखकर हैरान रह गया था।' इस तरह से उन्होंने बिहार में एनडीए सरकार की अगुवाई छोड़कर केंद्र में जाने की तमाम संभावनाओं पर विराम लगा दिया है।

नीतीश के अगले उपराष्ट्रपति बनने तक की हो रही थी चर्चा
दरअसल, कुछ दिन पहले की बात है। बिहार विधानसभा में अपने चैंबर में मुख्यमंत्री नीतीश मीडिया के कुछ लोगों के साथ अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि चार दशकों से ज्यादा लंबे राजनीतिक करियर में सिर्फ राज्यसभा ही है, जहां वह नहीं गए हैं। उन्होंने कहा था मुझे राज्यसभा में जाने में किसी तरह की दिक्कत तो नहीं होगी, लेकिन मैं अभी मुख्यमंत्री की जिम्मेदारियां निभा रहा हूं। बस इसी से उनके केंद्र की राजनीति में किसी बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अफवाह फैलनी शुरू हो गई। असल में कुछ महीने बाद उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल भी पूरा होने वाला है। बस इसी वजह से ऐसी अफवाह उड़ने लगी कि नीतीश अगले उपराष्ट्रपति हो सकते हैं।

Recommended Video

    Bihar MLC Election 2022: Bihar के CM Nitish Kumar ने Voting के बाद क्या बोला? | वनइंडिया हिंदी

    जुलाई में बिहार से 6 राज्यसभा सीट खाली होगी
    यही नहीं, इस साल जुलाई में बिहार से राज्यसभा की 6 सीटें भी खाली होने वाली हैं। इनमें से दो पर जेडीयू के ही सांसद हैं। बाकी दो पर बीजेपी और एक पर आरजेडी के सांसद हैं। एक सीट राजद के शरद यादव की है, जिन्हें दलबदल-विरोधी कानून के तहत अयोग्य ठहराया गया था और मामले अदालत में लंबित है।

    बोचहां में बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे नीतीश
    यही नहीं, सोमवार को नीतीश ने बीजेपी के साथ किसी तरह के मतभेद की अटकलों को भी यह कहकर खारिज कर दिया कि 10 अप्रैल को वह मुजफ्फरपुर जिले की बोचहां विधानसभा में उपचुनाव के लिए प्रचार करने जा रहे हैं, जहां बीजेपी के उम्मीदवार मैदान में हैं। इस सीट पर 12 अप्रैल को वोटिंग होनी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+