पटना में नीतीश कुमार के काफिले पर हमला, पथराव में गाड़ियों के शीशे भी टूटे, 13 गिरफ्तार

पटना, अगस्त 21। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर पटना में हमला हुआ है। हालांकि बताया यह जा रहा है कि जिस वक्त यह हमला हुआ, उस समय नीतीश कुमार काफिले का हिस्सा नहीं थे। उस वक्त काफिले में सिर्फ उनके सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, नीतीश के काफिले पर पथराव की जानकारी है। इस हमले में नीतीश कुमार की गाड़ी के शीशे भी टूट गए हैं। वहीं पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना के एसएसपी ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री के खाफिले पर पत्थरबाजी करने वाले 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Recommended Video

      CM नीतीश कुमार के कारकेड पर पथराव
      Stone pelting on Nitish kumar convoy

      हालिया सत्ता परिवर्तन को लेकर है लोगों में नाराजगी!

      माना जा रहा है कि यह हमला बिहार में हुए हालिया सत्ता परिवर्तन से जुड़ा हुआ है। नीतीश कुमार ने जबसे बिहार में एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाई है, तभी से राज्य में उनका जबरदस्त विरोध हो रहा है। आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने हाल ही में एनडीए के साथ गठबंधन को खत्म कर आरजेडी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली है।

      कहां हुआ है नीतीश के काफिले पर हमला

      नीतीश कुमार पर हुए हमले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गुस्साए लोग सीएम नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव कर रहे हैं। इसके साथ ही वाहनों में लगे शीशे भी टूटते नजर आ रहे हैं। उधर, अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहगी गांव की है, जहां कुछ अज्ञात लोगों ने उनके काफिले पर पथराव कर दिया।

      सोमवार को गया जाएंगे नीतीश कुमार

      आपको बता दें कि इस हमले के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सोमवार को गया जिले का दौरा होना है। ऐसे में माना जा रहा है कि या तो इस दौरे को रद्द किया जा सकता है या फिर कड़ी सुरक्षा के साथ नीतीश कुमार वहां जा सकते हैं। गया में नीतीश कुमार वहां सूखे को लेकर बैठक करेंगे और रबर बांध का निरीक्षण करेंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+