Bihar Politics: इस्तीफ़ा देते ही नीतीश के PM मोदी के साथ लगे बैनर, क्या पहले से तैयार थी स्क्रिप्ट, क्योंकि..

Bihar New Government News: बिहार में सियासी फिज़ा बदल चुकी है, नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। नई सरकार के गठन का फॉर्मूला भी तया हो चुका है। शाम बजे जदयू नेता नीतीश कुमार नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

बिहार के सियासी घटनाक्रम पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। पक्ष-विपक्ष के बीच ज़ुबानी जंग छिड़ चुकी है। इन्हीं सियासी दांवपेच के बीच सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफ़ा देने के थोड़ी देर बाद ही बिहार की राजधानी पटना में पीएम मोदी के साथ नीतीश कुमार के पोस्टर लग गए।

Nitish Kumar Poster viral after giving resign,political change in bihar script was ready before

पीएम मोदी के साथ नीतीश कुमार के लगे पोस्टर में लिखा है कि 'नीतीश सबके हैं, सब पर बीस नीतीश'। इस पोस्टर लगने के बाद सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ हो गई कि बिहार में सत्ता परिवर्तन की स्क्रिप्ट पहले से तैयार हो गई थी, क्योंकि एक घंटे के अंदर ही पोस्टर बनकर तैयार नहीं हो जाता है।

मीडिया में दिखाने के लिए भाजपा की शर्त और मांझी के साथ बैठक, चिराग पासवान की सहमति, विभिन्न पहलूओं को दिखाया जा रहा था, ताकि जनता को यह ना लगे कि पहले से सत्ता परिवर्तन की प्लानिंग थी। धीरे-धीरे माहौल बनाया गया और फिर बिहार में महागठबंधन की सरकार टूट गई।

बहरहाल बिहाहर में बदले हुए समीकरण के बीच नीतीश कुमार 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उनके साथ 8 और मंत्री भी आज शाम 5 बजे शपथ लेंगे। इसमें एक नाम जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी का भी है।

आपको बता दें कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने अपने कोटे से 2 मंत्री पद की मांग की है। जिसमें 1 मंत्री पद पर उनके बेटे संतोष सुमन शपथ लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+