Bihar News: ‘भाभी जी’ बनी ड्रग क्वीन, पूरा परिवार धंधे में शामिल, रांची से बिहार, UP तक फैला नशे का कारोबार
Bihar News: रांची पुलिस ने हाल ही में एक ऐसे ब्राउन शुगर सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है, जिसमें एक महिला 'रूबी देवी उर्फ भाभी जी' और उनके पूरे परिवार की संलिप्तता सामने आई है। रूबी देवी पिछले 10 वर्षों से नशे के इस कारोबार में सक्रिय थीं और उनका नेटवर्क झारखंड से लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि रूबी देवी अपने घर में ही ब्राउन शुगर तैयार करवाती थीं। इसके लिए वह उत्तर प्रदेश से कच्चा माल मंगवाती थीं, जिसे मिलाकर ब्राउन शुगर बनती थी। इस अवैध कारोबार में उनका भाई पिंटू साह, बहनोई प्रिंस, और देवर सूरज कुमार साह भी शामिल थे। सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस गैंग के साथ एक और बड़ा नाम जुड़ा-कन्हैया, जो शहर के बड़े पैडलरों को ब्राउन शुगर सप्लाई करता था। पुलिस ने पहले उसके एक साथी को पकड़ा, जिससे मिली जानकारी के बाद आखिरकार कन्हैया को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
रांची के कई थानों-सुखदेवनगर, कोतवाली, लोअर बाजार और गोंदा में रूबी देवी के खिलाफ पहले से कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने जब रूबी देवी के घर पर छापा मारा, तब वह फरार हो गई थीं, लेकिन कोर्ट से अग्रिम जमानत न मिलने के बाद 29 अप्रैल 2025 को उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया।
पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है: रांची, हजारीबाग, रामगढ़, जमशेदपुर, धनबाद के अलावा बिहार के मुजफ्फरपुर, पटना, दरभंगा और आरा तक उनकी ब्राउन शुगर की सप्लाई होती थी। रांची पुलिस अब इस मामले में जुड़े अन्य नेटवर्क की तह तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है। "भाभी जी" के इस ड्रग्स रैकेट का खुलासा शहर में नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications