Bihar Politics: तेजस्वी की यात्रा में भीड़ देख असज हो रहे NDA नेता, RJD पर किया ज़ोरदार कटाक्ष
Samrat Chaudhary News: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पक्ष-विपक्ष के नेता एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। तेजस्वी यादव ने अपनी जन विश्वास यात्रा में कहा था कि राजद सिर्फ़ माई नहीं बाप पार्टी भी है।
तेजस्वी यादव के माई (MY) मतलब मुस्लिम और यादव समुदाय से था। वहीं बाप (BAAP) बहुजन, अगड़ी आधी आबादी, पुअर से था। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव के माता-पिता ने 15 सालों तक बिहार पर राज किया। आज जो प्रदेश की बदतर हालत है, उसकी वजह कौन हैं।

तेजस्वी को पता होने चाहिए कि उनके माता-पिता ने बिहार पर 15 साल राज किया। अगर आज बिहार की ये दुर्दशा है, तो किसकी वजह से है। तेजस्वी कह रहे हैं कि उनकी पार्टी बाप की है। लालू यादव कहते हैं कि राजद माई पार्टी की है।
सम्राट चौधरी ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर तीखा प्रहार किया है, उन्होंने कहा कि 'माई और बाप' की ही पार्टी राजद है, जबकि एनडीए के लिए जनता ही माई-बाप है। भाजपा में यह कोई नही बता सकता कि कल कौन किस जगह पर होगा।
राजद में जब मुख्यमंत्री बनाने की बात आई तो लालू यादव ने अपनी पत्नी को राबड़ी देवी को गद्दी पर बैठा दिया। इसके बाद अपने बेटे को डिप्टी सीएम तो एक बेटे को मंत्री और बेटी को सांसद बनाया। कुछ लोग चोर दरवाज़े से सत्ता पर काबिज़ हो गए, लेकिन जनता की ताक़त से उन्हे हटना पड़ा।
माई-बाप के बाद अब पूर्व सांसद आनंद मोहन ने राजद को 'ससुराल पार्टी' की संज्ञा दे दी है। उन्होंने कहा कि राजद माई-बाप से पहले से ससुराल पार्टी है। अब ससुराल का मतलब बदल गया है, पहले ससुराल का मतलब स (साधु), सु (सुभाष), रा (राबड़ी) और ल से (लालू) है।
आनंद मोहन ने कहा कि एक वक्त था, जब लालू यादव के साले साधु और सुभाष की तूती बोलती थी। आज भी लोग उसके नाम से सहम जाते हैं। अल ससुराल का मतलब कुछ और हो गया है। स (संजय), सु (सुनील), रा (राजश्री) और ल (लफुअन) है।












Click it and Unblock the Notifications