NDA के नेताओं ने बिहार में भारत बंद को बताया विफल, कहा- विपक्षी दलों के नेता गुंडागर्दी कर रहे थे
पटना। भारत बंद का असर बिहार में काफी मिला-जुला रहा। प्रदेश के कई सड़कों पर भारी जाम की स्थिति बनी रही तो कहीं रेलमार्ग बाधित रहा। वहीं एनडीए के घटक दलों ने भारत बंद कार्यक्रम को फ्लॉप बताया है तो वहीं विरोधी दलों ने दावा किया है कि राज्य के किसानों ने भारत बंद को सफल बनाया है। भारत बंद कार्यक्रम को लेकर जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि विपक्षी दलों ने किसानों को गुमराह किया है, पूरे देश में बंद का कोई असर नहीं है।
Recommended Video

केसी त्यागी ने कहा कि मंडी व्यवस्था में संशोधन की जरूरत है, जो बिल में प्रावधान है। केसी त्यागी ने उम्मीद जताई है कि किसानों और सरकार में अगले दौर की बातचीत में सार्थक नतीजे निकलकर आएंगे। वहीं भाजपा सांसद अजय निषाद ने भारत बंद को विफल बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी किसान बिल लाकर उनकी फसलों को कम दाम में खरीदने वालों को करारा जवाब दिया है। पीएम मोदी को विधायक ने किसानों के हितैषी बताया।
इसके अलावा जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी विपक्षी दलों के बंद को फ्लॉप बताया है। पार्टी के प्रवक्ता डॉ. दिनेश रिजवान ने कहा कि बंदी के नाम पर विपक्षी दलों के नेता गुंडागर्दी कर रहे थे। महागठबंधन के नेताओं को छोड़कर कहीं किसान सड़क पर नहीं उतरे। देश के किसान, नौजवान मोदी जी के साथ हैं।
वहीं माकपा के राज्य सचिव अवधेश कुमार ने कहा कि पटना सहित पूरे राज्य में, दिल्ली में संघर्षरत किसानों के पक्ष में एकजुटता और केंद्र सरकार की दमनात्क कार्रवाईयों के विरुद्ध भारत बंद के समर्थन में मार्च निकाला गया।












Click it and Unblock the Notifications