सुपौल क्षेत्र की पांचों विधानसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशी आगे, महागठबंधन को झटका
सुपौल। बिहार विधानसभा चुनाव में तीन चरणों की वोटिंग के बाद मतगणना हो रही है। 243 सीटों पर प्रत्याशियों की जीत-हार का फैसला होना है। फिलहाल एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर चल रही है। सुपौल क्षेत्र की पांचों सीटों पर एनडीए के लिए खुशखबरी है। पांचों सीटों पर एनडीए प्रत्याशी पहले राउंड की काउंटिंग में बढ़त बना चुके हैं। एक सीट पर भाजपा और चार सीटों पर जदयू प्रत्याशियों की लीड बनी हुई है। क्षेत्र की पांचों सीटों पर महागठबंधन प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं।

सुपौल क्षेत्र के पांच सीटों पर पहले राउंड की काउंटिंग में छातापुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह 1800 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं सुपौल से जदयू प्रत्याशी विजेंद्र प्रसाद यादव 6000 मतों से आगे चल रहे हैं। पिपरा में जदयू प्रत्याशी राम विलास कामत 2300 मतों से आगे, निर्मली से जदयू उम्मीदवार अनिरुद्ध प्रसाद यादव 2700 मतों से आगे और त्रिवेणीगंज से जदयू प्रत्याशी वीणा भारती 1300 मतों से आगे हैं। इस क्षेत्र में राजद महागठबंधन को झटका लगता नजर आ रहा है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications