Hajipur Lok Sabha Seat: चुनावी दंगल के लिए चिराग तैयार, हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने पर क्या बोली पब्लिक
Chirag Paswan Nomination: बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट पर पांचवे चरण में मतदान होने हैं। 20 मई को होने वाले मतदान के लिए लोजपा (र) अध्यक्ष चिराग पासवान 2 मई को नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। एनडीए समर्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उम्मीदवार के तौर पर चिराग पासवान चुनावी बिगुल फूंक रहे हैं।
चिराग पासवान अपना नामांकन दाखिल करने के बाद सुबह 10.30 बजे संस्कृत महाविद्यासय, सुभाष चौक हाजीपुर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। चिराग पासवान ने कहा कि मेरे नेता, मेरे पिता स्व. रामविलास पासवान और आप सभी लोगों के आशीर्वाद से हाजीपुर को फिर से विश्व पटल के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए मैं हाजीपुर से नामांकन दाखिल कर रहा हूं।

आप सभी लोगों के आशीर्वाद से हाजीपुर को एक समृद्ध और विकसित बनाने के लिए मैं संकल्पित हूं। हम सब मिलकर हाजीपुर को एक नई दिशा की तरफ़ लेकर जाएंगे। चिराग पासवान इससे पहले दो बार जमुई लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने जा चुके हैं। इस बार वह उन्होंने जमुई लोकसभा क्षेत्र से अपने बहनोई अरुण भारती को चुनावी मैदान में उतारा है।
जमुई लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार चिराग पासवान के चुनाव नहीं लड़ने से उनके कार्यकर्ताओं में मायूसी देखी गई। वही कुछ लोगों ने कहा कि चिराग यह समझ चुके थे कि तीसरी बार जनता उन्हे जमुई से आशीर्वाद नहीं देने जा रही है। इसलिए उन्होंने हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने का मन बनाया।
जमुई की जनता ने कहा कि चिराग पासवान ने अपने दोनों कार्यकाल में जनता से ठगी की है। इसलिए इस बार जनता उससे नाराज़ है। इसलिए उन्होंने जमुई से किनारा करना बेहतर समझा। क्योंकि अगर कोई खिलाड़ी एक पिच पर दो बार शतक लगा चुका है, तो तीसरी बार भी सोचेगा की अगर मौका मिले तो शतक की हैट्रिक सेम पिच से लगा लें। मैदान नहीं बदलेगा।
खिलाड़ी अगर मैदान बदलता है तो उसके पीछे की वजह साफ़ है कि उसे डर है कि वह तीसरी बार हैट्रिक नहीं लगा पायेगा। इसलिए चिराग पासवान ने भी मैदान बदल लिया, ताकि जमुई की जनता को तो अब नहीं ठग सकेंगे। हाजीपुर की जनता को वादों का लॉलीपॉप थमा कर जीतने की कोशिश कर सकें।












Click it and Unblock the Notifications