नवादाः SSB के जवान के पिता की निर्ममता से हत्या, जमीनी विवाद में भतीजों ने काट डाला

नवादा। बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के नन्हू बीघा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीनी विवाद में एक शख्स की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के भतीजों पर लगा है। लंबे समय से चल रहे विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक शख्स की पहचान बलबीर प्रसाद यादव के रूप में हुई है। बता दें कि मृतक बलबीर के बेटे अजय कुमार सीमा सशस्त्र बल में हवलदार को पोस्ट पर कार्यरत हैं। अजय कुमार ने आरोप लगाया है कि उन्होंने समय रहते स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Nawada murder of ssb soldier father in land dispute

मृतक बलबीर के बेटे ने अजय कुमार ने बताया कि जमीन को लेकर उनके चचेरे भाई से कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है। अकबरपुर थाना ने मामले को लंबित होने के चलते इस जमीन पर किसी भी तरह की गतिविधि करने से रोक दिया। अजय ने बताया कि उस विवादित जमीन पर आरोपितों ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। बताया जा रहा है कि बलवीर यादव आगे के हिस्से की जमीन चाह रहे थे और उनके भतीजे पीछे वाला हिस्से देने को तैयार थे। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर बलवीर यादव की चाकू से गोदकर निर्ममता से हत्या कर दी गई।

मृतक के पुत्र अजय कुमार ने बताया कि उनके पिता की हत्या उनके चचेरे भाई विक्की कुमार, अरविंद कुमार, प्रवीण और रघुवीर ने की है। शुरुआत में उनके बेटे छोटू को चाकू के वार से घायल कर दिया गया, जिसके बाद उनके बेटे अजय कुमार (एसएसबी में हवलदार पद पर कार्यरत) मदद के लिए नवादा कलेक्‍ट्रेट पहुंचे, जहां उन्हें निराश होना पड़ा. उन्‍होंने बताया कि पुलिस को भी सूचित किया गया, लेकिन समय पर कोई मदद नहीं मिल सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+