बिहारः बंदूक की नोंक पर किया तीन युवकों ने गैंगरेप फिर वायरल कर दी लड़की की फोटो

नवादा। बिहार के नवादा जिले में गैंगरेप की घटना सामने आई है। जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के गांव में 3 युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि बंदूक की नोंक पर तीन युवकों ने बेटी के साथ गैंगरेप किया है। वारदात को अंजाम देने के बाद घटना की तस्वीरों को आरोपितों ने वायरल कर दी थी, जिसके चलते इलाके के लोगों को घटना की जानकारी हुई।

nawada misdeed with minor girl

पीड़िता के पिता ने बताया है कि गांव के ही तीन युवक विक्की, विकास और चंदन कुमार ने मिलकर उनकी बेटी के साथ गैंगरेप किया। जब उनकी बेटी ने शोर मचाने की कोशिश की तो बंदूक का डर दिखाकर उसे चुप करा दिया। उन्होंने बताया कि घटना तीन दिंसबर की है, लेकिन लोक-लाज के डर से हम लोग थाने में नहीं गए थे। पीड़िता के पिता ने कहा कि युवकों ने जब बच्ची की फोटो वायरल की तब उन्होंने थाने का सहारा लिया।

उन्होंने बताया कि केस दर्ज कराने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी मिल रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल इस मामले में अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+