Bihar News: भाई ने अपनी सगी बहन को उतारा मौत के घाट, पहले किया अपहरण फिर कर दी निर्मम हत्या
Nawada Honour Killing News: बिहार के नवादा ज़िले से भाई द्वारा अपनी सगी छोटी बहन की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि झूठी शान की वजह से युवक ने अपनी छोटी बहन की हत्या की है। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्या मामले की गुत्थी सुलझा ली। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है?
आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उसने अपना जुर्म क़बूल करते हुए हत्या की वजह भी बताई। नवादा के रूपौ थाना क्षेत्र से पिछले दिनों एक महिला का अपहरण हुआ था। लड़की के ससुर बाढ़ो मांझी ने रुपौ थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद तफ्तीश में कुछ अहम सुराग मिले। पकरीबरावां डीएसपी महेश चौधरी के नेतृत्व में मामले की तफ्तीश के SIT का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस ने टेक्निकल रिसर्च के ज़रिए अपहृता के भाई को हिरासत में लिया।
पुलिस की पूछताछ में ने बताया कि पड़ोस के युवक के साथ उसकी बहन का संबंध था। इसलिए पहले बहन का अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर दी। बहन का अपहरण कर जंगल में ले गया और वहां टांगी से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी।
पुलिस ने मौक़ा ए वारदात (शोभा कुआं) के पास से महिला का शव और हत्या में इस्तेमाल किये गए हथियार भी बरामद कर लिया। ऑनर किलिंग के मामले से ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है कि इस तरह कोई भी क़ानून को अपने हाथ में लेकर हत्या करने लगे, तो प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ जाएगी।
आरोपी युवक के सख्त से सख्त सज़ा मिलनी चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति कानून तोड़ने से पहले सौ बार सोचे। अपराधी का कोर्ट में मामला चलते रहता है और वह ज़मानत पर बाहर घूमता है। यही वजह है कि बिहार में अपराध चरम पर है।












Click it and Unblock the Notifications