Begusarai News: राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकों ने वसूले करीब 4 करोड़, बिजली विभाग ने किया 12.41 लाख का समझौता

Begusarai News: बेगूसराय जिले के व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बड़ी संख्या में लोग अपने मामलों के निपटारे के लिए पहुंचे। इस दौरान विभिन्न बैंकों ने बकायदारों से कुल 3 करोड़ 98 लाख 92 हजार 633 रुपये की वसूली की।

वहीं बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से 12 लाख 41 हजार 876 रुपये का समझौता किया। लोक अदालत में आपराधिक मामलों के 1500 से अधिक मुकदमों का निष्पादन भी किया गया।

National Lok Adalat in Begusarai

उद्घाटन और मुख्य अतिथि
राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेश कुमार सिंह, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश बृजेंद्र कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव न्यायाधीश करुणा निधि प्रसाद आर्या, पुलिस अधीक्षक मनीष, एडीएम बृज किशोर चौधरी...।

जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संजीत कुमार और जिला वकील संघ अध्यक्ष ध्रुव महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत बालिका होम की बच्चियों के राष्ट्रगान और स्वागत गीत से हुई। मंच संचालन न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मिठू रानी और सानू कुमार ने किया।

लोक अदालत का महत्व
प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेश कुमार सिंह ने कहा, "राष्ट्रीय लोक अदालत एक ऐसा अवसर है जिसमें पक्षकार अपने वादों का निपटारा आपसी सुलह से कर सकते हैं। यहां न कोई जीतता है और न हारता है-दोनों की जीत होती है और फैसले के खिलाफ कोई अपील नहीं होती।"

परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश बृजेंद्र कुमार ने उपस्थित पक्षकारों और अस्थाई बेंचों के पदाधिकारियों से अपील की कि अधिक से अधिक मामलों का निपटारा कर लोगों को राहत प्रदान करें। पुलिस अधीक्षक मनीष ने बताया कि पिछले दो महीनों से पुलिस लगातार नोटिस तामील कर रही है, जिससे इस बार रिकॉर्ड संख्या में मामलों का निष्पादन होने की उम्मीद है।

व्यापक व्यवस्था
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव करुणा निधि प्रसाद आर्या ने जानकारी दी कि इस बार 18 अस्थायी बेंच बनाए गए। इनमें बेगूसराय में 13, अनुमंडल स्तर पर तेघड़ा, बलिया, मंझौल और बखरी में एक-एक, तथा रेलवे न्यायालय में एक बेंच शामिल है। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों से अधिकार मित्रों और जिला प्रशासन की मदद से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया, ताकि ज्यादा से ज्यादा मामलों का निपटारा हो सके।

भीड़ और उत्साह
बारिश के बावजूद व्यवहार न्यायालय परिसर में पक्षकारों की भारी भीड़ रही। प्रति घंटे मामलों के निष्पादन की निगरानी प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेश कुमार सिंह स्वयं कर रहे थे। वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव करुणा निधि प्रसाद आर्या, नायब नाजिर अभिनव, सहायक उदय कुमार, इंद्रसेन शर्मा और अधिकार मित्र शैलेश कुमार के साथ विभिन्न बेंचों का दौरा कर पक्षकारों को समझाते नजर आए।

राष्ट्रीय लोक अदालत का मकसद पक्षकारों को त्वरित और सस्ती न्यायिक राहत उपलब्ध कराना है। बेगूसराय में हुए इस आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि आपसी सहमति और सुलह के जरिए विवादों का समाधान संभव है, जिससे न सिर्फ न्यायिक प्रक्रिया तेज होती है बल्कि लोगों का समय और धन भी बचता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+