बिहारः लड़की को मारने से पहले उखाड़ दिए उसके नाखून वहीं चार साल की बच्ची की भी हत्या, फेंक दिया एसिड

नरकटियागंज। बिहार के नरकटियागंज जिले में दिल दहला देने वाली दो घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना चार साल की बच्ची की हत्या का है तो दूसरी घटना युवती की लाश कुएं से बरामद की गई है। पहली वारदात में 4 साल की मासूम की हत्या करने के बाद उसके शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया गया था। वहीं हत्यारों ने बच्ची की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया था। वहीं दूसरे मामले में युवती की हत्या करने के बाद उसके शव को नहर किनारे फेंक दिया गया था। हत्या से पहले युवती को बुरी तरह से प्रताड़ित किया गया था। युवती के पैरों के नाखून तक उखड़े हुए मिले। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घर से खेलने निकली थी और वापस नहीं लौटी

घर से खेलने निकली थी और वापस नहीं लौटी

पहली घटना जिले के इनरवा थाना क्षेत्र के झझरी चौक के पास की है, जहां चार साल की मासूम बच्ची का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिली। वहीं सबूत मिटाने के लिए बच्ची के चेहरे को एसिड से जलाए जाने की आशंका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि झझरी गांव के रहने वाले मुकेश राय की चार वर्षीय बेटी बीते शनिवार की देर शाम को कुछ बच्चों के साथ खेलने गई थी।

मासूम का गन्ने के खेत में मिला शव

मासूम का गन्ने के खेत में मिला शव

लेकिन वह रात होने तक नहीं लौटी। जब परिजनों ने बच्ची की खोजबीन शुरू की तो गांव वालों ने झझरी चौक से सटे गन्ने के खेत में छुपाये गए शव को खोज लिया। गांव वालों ने बताया कि पिंकी की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या की गई है। हत्या के बाद एसिड से मासूम का चेहरा चलाने की भी कोशिश की गई। इस पूरे मामले में इनरवा थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या की गई है।

कुएं में मिली युवती की लाश

कुएं में मिली युवती की लाश

शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जिला भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं दूसरी घटना सहोदरा थाना क्षेत्र के बजड़ा बैरिया गांव की है। पुलिस के मुताबिक युवती की हत्या गला दबाकर की गई है। हत्या से पहले युवती के साथ केवल मारपीट ही नहीं बल्कि उसके पैर के नाखून तक उखाड़ लिए गए हैं।

ऑनर किलिंग का मामला

ऑनर किलिंग का मामला

पुलिस ने मृतका की पहचान मैनाटांड खाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव के रहने वाले व्यास गिरी की बेटी अर्चना कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि लड़की का गांव के ही किसी युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था, जिसकी जानकारी परिजनों को हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने लड़की को सहोदरा थाना क्षेत्र के बजड़ा बैरिया गांव स्थित अपने किसी रिश्तेदार के यहां भेज दिया था। जहां उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को गांव के बाहर नहर के समीप से बरामद किया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि जिस रिश्तेदार के यहां युवती रह रही थी, वह पूरे परिवार के साथ फरार हो गया हैं। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही हैं। बेतिया एसपी निताशा गुरिया ने बताया की दोनों ही मामले में परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+