जीतन राम मांझी के खासमखास नरेंद्र सिंह जेडीयू में शामिल, नीतीश ने दिलाई सदस्यता

बिहार में चल रही सियासी उठापटक के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के नेता नरेंद्र सिंह सोमवार को जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए।

नई दिल्ली। बिहार में चल रही सियासी उठापटक के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के नेता नरेंद्र सिंह सोमवार को जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में ही नरेंद्र सिंह ने जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की। नरेंद्र सिंह ने रविवार को ही जेडीयू में शामिल होने का ऐलान किया था। गौरतलब है कि जीतन राम मांझी हाल ही में एनडीए से अलग होकर बिहार के महागठबंधन में शामिल हुए हैं।

narendra singh

जीतन राम मांझी के एनडीए से नाता तोड़कर महागठबंधन में शामिल होने के बाद उनकी पार्टी में गुटबाजी उभर आई है। 'हम' का एक एक गुट जीतनराम मांझी के साथ तो दूसरा गुट पार्टी के कद्दावर नेता और जीतनराम मांझी के प्रमुख सलाहकार रहे नरेंद्र सिंह के साथ है। रविवार को नरेंद्र सिंह ने एक सम्मेलन में 'हम' पर अपना दावा ठोकते हुए जेडीयू में शामिल होने का ऐलान किया था। नरेंद्र सिंह ने कहा कि जीतन नाम मांझी ने एनडीए से नाता तोड़ने के मुद्दे पर पार्टी में कोई चर्चा नहीं की।

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जीतनराम मांझी ने जेडीयू छोड़कर 'हम' पार्टी बनाई थी और इसके बाद एनडीए का हिस्सा बन गए थे। हालांकि विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी कुछ खास नहीं कर सकी और इसके बाद पिछले दिनों वो एनडीए से नाता तोड़कर महागठबंधन में शामिल हो गए। जीतनराम मांझी ने बताया कि एनडीए में उनकी उपेक्षा हो रही थी। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की पहल पर वो महागठबंधन में शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+