नालंदाः युवक ने दहेज के लिए अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों को मार डाला, हो गया फरार

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बढ़ाई चकिया पर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने जहर खिलाकर अपनी पत्नी सहित दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि चकियापर गांव निवासी गुड्डू पासवान ने दहेज को लेकर अपनी पत्नी ज्ञानती देनी, तीन वर्षीय पुत्र साहिल कुमार, एक वर्षीय पुत्री स्नेहा कुमारी को जहर खिलाकर मार दिया और फिर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।

Nalanda triple murder case man did murder of his wife and two sons

इधर घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है।

वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके से सास कौशल्या देवी को पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच विवाद होने की बात कही जा रही है। फिलहाल घटना के बाद मृतका के परिजनों ने पति सहित 8 लोगों के खिलाफ दहेज को लेकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है।

घटना के बाद पुलिस ने अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। वहीं ट्रिपल मर्डर केस को लेकर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+