बिहारः नालंदा में लड़की के साथ अश्लील चैट करते हुए JDU नेता का वीडियो वायरल

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में जेडीयू के एक नेता का आपत्तिजनक स्थिति में एक युवती के साथ चैटिंग करते हुए वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में तरह-तरह का चर्चा है। वहीं नेता ने चुप्पी साध ली। लेकिन बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वायरल वीडियो उस वक्त का है जब वह कोरोना संक्रमित होने के चलते होम आइसोलेशन में थे। वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा शख्स राजगीर निवासी जदयू महादलित प्रकोष्ठ का नेता बादल कुमार हैं।

nalanda jdu leader video chat with girl viral on social media

बादल कुमार एक युवती से साथ आपत्तिजनक हालत में वीडियो चैट कर रहे हैं। वह बार-बार हाथों में नोट की गड्डी लेेेेकर युवती को दिखा रहे हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो नेताजी अक्सर अलग-अलग युवतियों और महिलाओं के साथ दिखते हैं लेकिन प्रभावशाली नेता होने के कारण कोई कुछ बोल नहीं पाता है।

हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद नेता ने स्वयं वीडियो जारी कर इस बात की पुष्टि की कि ये वीडियो उन्‍‍‍‍‍हीं का है। यह कोरोना पॉजिटिव होने के बाद होम क्‍वारंटीन के दौरान का है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के गैंग वीडियो दिखा कर उसका क्लिप रिकॉड कर वायरल करने की धमकी देते हैं। ये गैंग रुपए ऐंठते हैं। यही मेरे साथ भी हुआ। इसको लेकर उन्‍होंने साइबर सेल से शिकायत भी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+