मंगेतर से Video Call पर होती थी बात, 1 साल से हो रही थी मुलाक़ात, अब युवक ने किया शादी से इनकार

Video Call पर मंगेतर से बात करना एक युवती को भारी पड़ गया। युवती के परिजनों ने CRPF जवान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती की भी तबीयत बिगड़ गई, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

nalanda crpf sanjeev kumar denied to marriage after video call

Video Call के ज़रिए बात करने का चलन इन दिनों बहुत आम चुका है, ज्यादातर लोगो वीडियो कॉल पर ही बात करते हैं। वहीं एक युवती को वीडियो कॉल पर मंगेतर से बात करना महंगा पड़ गया और उसने ज़हर खाकर जान देने की कोशिश की, आनन-फानन में परिजनों ने युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। नवादा सदर अस्पताल में शनिवार के दिन युवती को भर्ती कराया गया। लड़की के परिजनों का आरोप है कि 24 वर्षीय CRPF जवान संजीव कुमार से उनकी बेटी की शादी तय हुई थी। दहेज़ के नाम पर 7 लाख रुपये भी ले लिया लकिन अब शादी नहीं करना चाह रहा है। युवती के परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

Recommended Video

    मंगेतर से Video Call पर होती थी बात, 1 साल से हो रही थी मुलाक़ात, अब युवक ने किया शादी से इनकार
    युवक से तय हो चुका था रिश्ता

    युवक से तय हो चुका था रिश्ता

    युवती की मां ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि रिश्ता तय होने के बाद शादी के लिए तारीख तय करना बाकी था। साल भर से शादी की तारीख तय करने में टालमटोल कर रहा है। इस दौरान वह उनकी बच्ची से मिलता भी रहा। वहीं अब कहता है कि भैय्या करेंगे जो भी करना है। बबिता देवी (युवती की मां) ने कहा कि रिश्ता संजीव कुमार से तय हुआ तो शादी के लिए तारीख भी तो उसी को तय करना चाहिए, लेकिन वह बातों को इधर-उधर घुमाकर शादी नहीं करना चाह रहा है।

    वीडियो कॉल के दौरान संजीव ने बनाये गंदे वीडियो

    वीडियो कॉल के दौरान संजीव ने बनाये गंदे वीडियो

    1 साल से रिश्ता लगा हुआ है लेकिन शादी की तारीख तय नहीं कर रहा है। इस बीच वह उनकी बेटी से मुलाक़ात करता रहा । दोनों के बीच बातचीत भी होती थी, वीडियो कॉल के दौरान संजीव ने गंदे वीडियो भी बनाए। अब वह शादी से इनकार कर रहा है, इसी बात से परेशान होकर युवती ने ज़हर निगल लिया। नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित की मां ने बताया कि नालंदा जिला के आदमपुर गांव (गिरियक थाना क्षेत्र) के निवासी स्व. सुरेंद्र मालाकार के बेटे संजीव कुमार मालाकार से उसकी बेटी का रिश्ता तय हुआ था।

    CRPF जवान ने युवती पर लगाए गंदे आरोप

    CRPF जवान ने युवती पर लगाए गंदे आरोप

    बबिता देवी का आरोप है कि अब लड़के की तरफ़ से शादी में टाल मटोल किया जा रहा है। वहीं शादी नहीं करना चाह रहा है। लड़का कहता है कि जब मर्ज़ी होगी तब शादी करूंगा। इस तरह से टाल मटोल करते हुए वक्त गुज़रता चला गया। संजीव ने युवती से मुलाकात कर उसे एक मोबाइल फोन दिया और बातचीत शुरू हो गई। कुछ दिनों तक बात करने के बाद युवती पर ग़लत आरोप लगाकर शादी से इनकार कर दिया। लड़के के परिजनों ने शादी तोड़ दी। वहीं इस पूरे मामले में CRPF जवान से बात करने की कोशिश की गई तो उसने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। इस पूरे मामले में SP अम्बरीश राहुल ने कहा कि नगर थाने की पुलिस परिजनों से मामले की जानकारी ले रही है। आवेदन के आधार कार्रवाई की जाएगी।

    ये भी पढ़ें: 'अजब चोरों का गज़ब कारनामा', चोरी की गाड़ी के ही तैयार कर देता था काग़ज़ात, तरीका जान हैरान रह जाएंगे आप

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+