नालंदाः जमीनी विवाद में महिला को जिंदा जलाया, घर के आगे सुबह में मिली लाश

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के महानंपुर शाहपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार को पुलिस ने एक महिला की अधजली लाश बरामद की है। मृतका की पहचान गांव के ही रहने वाले सुरेंद्र सिंह की 45 वर्षीय पुत्री विभा देवी के रूप में हुई है। मृतक महिला का ससुराल सरमेरा के चोरसुआ बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र सिंह का अपने भाई बृजमोहन सिंह के साथ जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था। सुरेंद्र प्रसाद की दो बेटियां हैं। उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। बड़ी बेटी विभा पिछले चार-पांच दिनों से अपने मायके शाहपुर गांव आई हुई थी।

nalanda burnt woman body found in village

विभा अक्सर अपने पिता की सेवा करने के लिए गांव आया करती थी। विभा अपने परिवार के साथ पटना में रहती थी। सुरेंद्र सिंह के भाई बृजमोहन सिंह की नजर उसके जमीन पर थी। इसे लेकर कई वर्षों से दोनों के बीच झगड़ा चला आ रहा था। आरोप है कि गुरुवार की रात बृजमोहन सिंह और उसके बेटे ने विभा को जलाकर उसकी हत्या कर दी। शव तार और रस्सी से बंधी हुई थी।

बताया जा रहा है कि महिला के शव को कहीं और जलाया गया। फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को घर पर रख दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोर्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर महिला की हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी रानी देवी को गिरफ्तार किया है। अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+